TikTok के जरिए भर्ती कर रही है US आर्मी, क्यों उठाना पड़ा ये कदम?
अमेरिकी सेना अब भर्ती के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है, जिसमें टिकटॉक (TikTok) एक अहम हथियार बन गया है। सुरक्षा चिंताओं के कारण सरकारी प्रतिबंध के बावजूद, सेना के भर्ती करने वाले अधिकारी धड़ल्ले से टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं। युवा सैनिक और पूर्व सैनिक शिक्षा, वित्तीय स्थिरता, भाईचारा और रोमांच जैसे लोक-लुभावन प्रचार को जारी करते हुए वीडियो शेयर हो रहे हैं। आर्मी अफसरों की यह रणनीति जेन Z को आकर्षित करने का एक नया तरीका है, जो अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं।
लिंक्डइन बनाम टिकटॉक
टिकटॉक पर चल रही राजनीतिक के बावजूद, यह जेन Z दर्शकों को जोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका बना हुआ है। यहां तक कि लिंक्डिन जैसी रोजगार मुहैया कराने वाली एप्स को भी टिकटॉक ने पीछे कर रखा है। मौजूदा वक्त में पारंपरिक भर्ती के तरीके जैसे पोस्टर या टीवी विज्ञापन युवाओं का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते। इसके उलट, टिकटॉक के छोटे, मनोरंजक वीडियो आर्मी लाइफ को हाईटैक और आसान दिखाकर पेश करते हैं।

टिकटॉक पर आर्मी अफसरों की एंट्री
बीते कुछ समय में आर्मी अफसरों की संख्या टिकटॉक पर बढ़ी है, जिनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इनमें से कई वर्तमान में सेवाएं दे रहे हैं या पूर्व सैनिक हैं जो सेना के अनौपचारिक राजदूत के रूप में काम करते हैं। उनके वीडियो वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सब्सिडी वाली शिक्षा और वैश्विक यात्रा के अवसरों जैसे भर्ती के लाभों को उजागर करते हैं। यह सामग्री युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है, इसे एक आकर्षक करियर विकल्प के रूप में दिखाती है।
टिकटॉक पर विवाद
सेना की टिकटॉक रणनीति पर विवाद भी है। आलोचकों का कहना है कि सैन्य जीवन के खतरों, बलिदानों और मानसिक तनाव को कम करके दिखाया जा रहा है। कुछ लोग इस बात पर भी सवाल उठाते हैं कि अमेरिकी सेना एक ऐसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही है जो कि एक चीनी एप है और जिसे अमेरिकी सांसद सुरक्षा खतरा बताते हैं। फिर भी, यह रणनीति जारी है क्योंकि यह परिणाम दे रही है। जेन Z के बीच भर्ती संख्या में सुधार देखा गया है, बावजूद टिकटॉक शक के दायरे में रहता है।
अमेरिका और टिकटॉक
अमेरिकी सेना युवाओं के डिजिटल जीवन में शामिल होकर अपनी भर्ती रणनीति को नया रूप दे रही है। अब वे केवल स्कूलों या करियर मेलों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि सीधे उन प्लेटफॉर्मों पर जेन Z से जुड़ रहे हैं जिनका वे प्रतिदिन उपयोग करते हैं। यह रणनीति चाहे सफल हो या आलोचना का सामना करे, फिलहाय यह सोशल मीडिया की शक्ति को दर्शाती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications