Iran Vs America: ईरान के आसमान में गायब हुआ अमेरिकी सैन्य विमान, टेंशन में ट्रंप, पूरी दुनिया की थमी सांसें!
Iran Vs America: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. ईरान के पास फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी वायु सेना का एक बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान अचानक लापता हो गया है.
गायब होने से पहले विमान ने '7700' का कोड भेजा था, जिसका मतलब होता है कि विमान किसी गंभीर संकट या इमरजेंसी में है. यह विमान कतर के पास अपना संपर्क खो बैठा, जिसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं है.

US Military Plane Missing: उड़ता हुआ 'पेट्रोल पंप' था यह विमान
लापता हुआ बोइंग KC-135 कोई साधारण विमान नहीं है. इसे वायु सेना का 'उड़ता हुआ ईंधन स्टेशन' कहा जाता है. इसका मुख्य काम हवा में ही दूसरे लड़ाकू विमानों में तेल भरना होता है ताकि उन्हें बार-बार नीचे न उतरना पड़े. यह विमान यूएई (UAE) के अल धाफरा एयरबेस से उड़ा था और क्षेत्र में चल रहे अमेरिकी सैन्य ऑपरेशनों को सपोर्ट दे रहा था.
ये भी पढ़ें: Trump Iran Peace Proposal: खतरे में मिडिल ईस्ट! ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव? अब जंग तय है?
आपातकालीन सिग्नल और आखिरी लोकेशन
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, लापता होने से पहले विमान ने कुछ देर तक हवा में चक्कर काटे थे. कतर के आसमान के ऊपर पहुंचते ही इसका रडार से संपर्क टूट गया. विमान ने '7700 स्क्वॉक कोड' जारी किया था, जो पायलट तब इस्तेमाल करते हैं जब विमान में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ जाए या सुरक्षा का खतरा हो. अभी तक यह साफ नहीं है कि विमान क्रैश हुआ है या कहीं सुरक्षित उतरा है.
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते बेहद नाजुक दौर में हैं. हालांकि, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस घटना की जानकारी जरूर दी है, लेकिन इसमें किसी भी तरह के हमले या अपनी संलिप्तता का जिक्र नहीं किया है. अभी तक अमेरिका या ईरान की तरफ से कोई ऐसा आधिकारिक बयान नहीं आया है जो इस घटना को किसी युद्ध या हमले की कार्रवाई से जोड़ता हो.
ये भी पढ़ें: Iran Israel War: 3 दिन में ईरान खत्म! इजराइल की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, खामेनेई के प्रतिनिधि का बड़ा खुलासा
जांच और रहस्य बरकरार
फिलहाल अमेरिकी सैन्य अधिकारी इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि विमान अचानक गायब कैसे हो गया? क्या यह कोई बड़ी तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे कोई और कारण है? अभी तक किसी भी हमले की पुष्टि नहीं हुई है. जब तक विमान का मलबा या कोई ठोस जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक इस घटना को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.












Click it and Unblock the Notifications