नेवी शिप पर मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने किया यमन पर हमला

वाशिंगटन। अमेरिका की सेना ने गुरुवार को यमन पर हमला बोला है। अमेरिका ने यमन पर हमला उसकी नेवी शिप पर हुए मिसाइल अटैक के बाद बोला है। यमन के उन इलाकों पर अमेरिका ने अटैक किया है जो ईरान की गठबंधन सेना हाउथी फोर्सेज के द्वारा नियंत्रित होते हैं।

us-navy-attacks-yemen

राष्‍ट्रपति ओबामा ने दी मंजूरी

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी नेवी के डेस्‍ट्रॉयर पर मिसाइल से हमला किया गया था जोकि असफल रहा था। अमेरिका ने इसके जवाब में ही यमन के तीन तटीय रडार साइट्स पर हमला बोला है।

इस हमले की मंजूरी अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने दी थी। यमन के संघर्ष में यह पहला मौका है जब राष्‍ट्रपति ओबामा ने सीधे मिलिट्री एक्‍शन को मंजूरी दी है।

रविवार को हुआ था हमला

पेंटागन हमलों में जरा भी रक्षात्‍मक नहीं होना चाहता है और रडार को निशाना बनाकर हमले किए जा रहे हैं। इन रडार के जरिए अमेरिकी डेस्‍ट्रॉयर यूएसएस मैसन पर रविवार को हमला किया गया था।

पेंटागन के आधिकारिक प्रवक्‍ता पीटर कुक की ओर से बताया गया कि इन हमलों का मकसद अमेरिकी सैनिकों की रक्ष करना और अमेरिकी वॉरशिप्‍स को किसी भी नुकसान से बचाना है।

जान-माल का कोई नुकसान नहीं

वहीं यूएस नेवी के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी है कि यूएस नेवी के डेस्‍ट्रॉयर नीट्ज ने गुरुवार को सुबह करीब चार बजे टॉकहॉक क्रूज मिसाइल यमन पर दागी है।

इस अधिकारी के मुताबिक लाल सागर पर जब अमेरिकी शिप पर हमला हुआ तो यह रडार सक्रिय थे और तभी हमले की असफल कोशिश की गई।

इस अधिकारी के मुताबिक जिन जगहों पर हमले हो रहे हैं वहां पर आबादी नहीं है। ऐसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+