Iran America War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका को झटका, इराक में अमेरिकी विमान राख, टेंशन में ट्रंप

American Fighter Jet Crash: मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य शक्ति को एक और नुकसान पहुंचा है। इराक के पश्चिमी हिस्से में अमेरिकी वायुसेना का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा तब हुआ जब विमान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत मिशन पर था।

हालांकि शुरुआती जांच में किसी दुश्मन के हमले की बात से इनकार किया गया है, लेकिन युद्ध जैसे हालातों के बीच एक के बाद एक चार विमानों का नुकसान अमेरिकी सेंटकॉम (CENTCOM) के लिए चिंता का विषय बन गया है।

American Fighter Jet Crash

Iraq American Plane Crash: पश्चिमी इराक में हादसा

CENTCOM के अनुसार, यह विमान हादसा इराक के हवाई क्षेत्र में हुआ। मिशन के दौरान दो विमान साथ थे, जिनमें से एक KC-135 क्रैश हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित लैंड करने में सफल रहा। घटना के तुरंत बाद लापता क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मलबे और क्रू की स्थिति का पता लगाया जा रहा है ताकि इस क्षति का सटीक आकलन किया जा सके।

Iran US Conflict: क्या था क्रैश का असली कारण?

विमान के गिरने के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह किसी शत्रु देश की गोलीबारी या हमले का परिणाम नहीं है। CENTCOM ने अपने बयान में 'फ्रेंडली फायर' की संभावना को भी नकारा है। फिलहाल तकनीकी खराबी या मानवीय चूक जैसे पहलुओं पर जांच केंद्रित है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, स्थिति और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Israel Vs Iran: मुज्तबा खामेनेई की 'मौत' की तारीख तय? नेतन्याहू ने किया अब तक का सबसे खौफनाक खुलासा!

KC-135 विमान: आसमान का फ्यूल स्टेशन

KC-135 विमान पिछले 60 वर्षों से अमेरिकी वायुसेना की रीढ़ बना हुआ है। इसका मुख्य काम हवा में ही दूसरे लड़ाकू विमानों को ईंधन (Refueling) देना है। इस विमान में आमतौर पर तीन क्रू मेंबर होते हैं। पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर। यह विमान न केवल ईंधन भरने में माहिर है, बल्कि जरूरत पड़ने पर 37 यात्रियों या घायल सैनिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की क्षमता भी रखता है।

ये भी पढ़ें: US-Israel-Iran War: चालाक चीन ने ईरान के साथ मिलकर तेल को लेकर किया बड़ा खेला, क्‍या है ये सीक्रेट डील?

US Military Aircraft CRash: कुवैत में F-15 जेट्स का 'फ्रेंडली फायर'

इराक में हुई इस ताजा घटना से पहले अमेरिका कुवैत में अपने तीन F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट खो चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि वे जेट किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराए थे। उस समय ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे थे, जिसके चलते भ्रम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि, उन घटनाओं में सभी छह पायलट सुरक्षित बच निकले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+