US Midterm Election Result: क्या ट्रंप बाइडेन को देंगे पटखनी? दोनों सदनों में पिछड़ रही बाइडेन की पार्टी
जानकारी के मुताबिक 154 सीटों पर बढ़त के साथ रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत लगभग तय माना जा रहा है। 435 सीटों के सदन में बहुमत के लिए किसी एक पार्टी को 218 सीटों की आवश्यकता होती है। बाइडेन इस समय मुश्किल में नजर आ रहे हैं।
अमेरिका में समाप्त हुए मध्यावधि चुनाव में हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में रिपब्लिकन पार्टी बेहतर स्थिति में नजर रही है। 154 सीटों पर बढ़त के साथ रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि, 435 सीटों के सदन में बहुमत के लिए किसी एक पार्टी को 218 सीटों की जरूरत होती है। वहीं, सीनेट में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच कड़ी टक्कर नजर रही है।

बाइडेन और ट्रंप की अग्रिपरीक्षा
बता दें कि्, अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (Mid Term Poll) जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों के लिए अग्निपरीक्षा है। मध्यावधि चुनाव के परिणाम 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) ने मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान किया।
इन मुद्दों पर हुए मिड टर्म पोल
जानकारी के अनुसार, अमेरिकी मतदाताओं के सामने आने वाले मुद्दों में मुद्रास्फीति और गर्भपात सर्वोच्च प्राथमिकता रही। अपराध, आव्रजन और बंदूक नीतियां भी प्रमुख चिंता का कारण बनीं। वहीं बाइडेन को 10 में से 7 लोग दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं। 10 में से सात मतदाताओं ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र खतरे में है। वहीं, 10 में से छह मतदाताओं ने ट्रम्प के खिलाफ राय रखी, और 10 में से चार ने फेवर में राय रखी।
कौन कहां से जीत रहा है
खबर के मुताबिक रिपब्लिकन के मार्क गॉर्डन फिर से चुनाव जीतेने की ओर अग्रसर है। खबर के मुताबिक डेमोक्रेट के थेरेसा लिविंगस्टन को हराएंगे। सीएनएन की माने तो रिपब्लिकन पार्टी के जिम पिलेन नेब्रास्का की गवर्नर रेस में जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।
जीतने की रेस में...
वहीं, एक्जिट पोल के मुताबिक रिपब्लिकन के जिम पिलेन नेब्रास्का की गवर्नर रेस, सीएनएन प्रोजेक्ट जीतेंगे और डेमोक्रेट के कैरल ब्लड को हराएंगे। खबर के मुताबिक हेजमैन (Hageman) ने डेमोक्रेट लिनेट ग्रे बुल, साथ ही लिबर्टेरियन और अन्य दावेदारों को हराया।
किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा
बता दें, नवंबर 2020 में जो जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए थे। मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के ठीक बीच में रखे जाते हैं। मतलब राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद और अगले चुनाव से दो साल पहले। माना जाता है कि इस चुनाव के नतीजे बताते हैं कि जनता को मौजूदा सरकार का कामकाज कैसा लग रहा है और देश को कौन नेता अच्छा लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications