US Mid-Term Polls: मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के पांच नेताओं का जलवा, जानिए कौन जीते
अमेरिका में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के चार भारतीय-अमेरिकी नेता बुधवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए और कई अन्य ने देशभर में मध्यावधि चुनाव में प्रांतीय विधानमंडलों के लिए जीत हासिल की।
संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्यावधि चुनावों (US Mid-Term Polls) में, सत्तारूढ़ डेमोक्रेट पार्टी के पांच भारतीय-अमेरिकी सांसदों को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुना गया है। इन सभी नेताओं की जीत से भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों में खासा उत्साह है। जीते हुए उम्मीदवारों को भारत से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

राजा कृष्णमूर्ति
इलिनोइस के आठवें कांग्रेसनल जिले में, 49 वर्षीय राजा कृष्णमूर्ति (Raja Krishnamoorthi) रिपब्लिकन उम्मीदवार क्रिस दरगिस को हराकर लगातार चौथी बार फिर से निर्वाचित हुए।

रो खन्ना
सिलिकॉन वैली में रो खन्ना (Ro Khanna (Democratic Party) ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी रितेश टंडन को हराया। रो खन्ना लगातार चौथी बार निर्वाचित हुए हैं।

प्रमिला जयपाल
प्रतिनिधिसभा में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) ने वाशिंगटन प्रांत के 7वें कांग्रेस जिले में अपने प्रतिद्वंद्वी क्लिफ मून को हराया। वह भी लगातार चौथी बार जीत कर आई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे कांग्रेस में वापस भेजने के लिए मैं वाशिंगटन के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लोगों की बहुत आभारी हूं। उन्होने सदैव आम जनता की हक के लिए लड़ाई लड़ने का वादा किया।'

अमी बेरा
अमी बेरा (Ami Bera, 57) ने कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन तमिका हैमिल्टन को हराया। बेरा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय-अमेरिकी हैं और 2013 से इस सीट पर हैं।

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी थानेदार
भारतीय-अमेरिकी उद्यमी श्री थानेदार (Shri Thanedar) ने मिशिगन से रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्टेल बिविंग्स को हराकर कांग्रेस का चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बनने का रिकॉर्ड बनाया। मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी के रहने वाले थानेदार ने रसायन शास्त्र में स्नातक की उपाधि और परास्नातक की उपाधि बंबई विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वह वर्ष 1979 में अर्कोन विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका चले आए, बाद में उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की।

समोसा कॉकस
अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिका राजनेताओं को अनौपचारिक तौर पर समोसा कॉकस (Samosa Caucus) कहा जाता है। इस बार भी देश में चुनावी सरगर्मी काफी दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications