मुस्लिम महिला से बदसलूकी, आतंकी बता के चेहरे पर फेंकी गरम कॉफी
पूरा घटनाक्रम मैनहट्टन के एक कॉफी शॉप में सामने आई। कॉफी शॉप के कर्मचारी के मुताबिक हमलावर शख्स ने आतंकी बता के मुस्लिम महिला पर गरम कॉफी फेंक दी।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक मुस्लिम महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक अमेरिकी नागरिक ने मुस्लिम महिला को आतंकी बता के उस पर गरम कॉफी फेंक दी। साथ ही महिला को प्रताड़ित भी किया।

अमेरिका में मुस्लिम महिला पर हमला
पूरा घटनाक्रम मैनहट्टन के एक कॉफी शॉप में सामने आई। कॉफी शॉप के कर्मचारी के मुताबिक हमलावर शख्स का नाम नाथन ग्रे था। उसकी उम्र 34 वर्ष के आस-पास थी।
कॉफी शॉप के कर्मचारी के मुताबिक आरोपी शख्स ने पहले उससे एक कॉफी मांगी। इसी दौरान उसने आतंकी शब्द का जिक्र किया।
हालांकि उसने क्या कहा वो सुन नहीं सका। इसके बाद वो शख्स कॉफी हाउस में पहले से बैठी एक मुस्लिम महिला के बगल वाली सीट पर बैठ गया।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
कॉफी शॉप के कर्मचारी के मुताबिक जैसे ही मैंने उस शख्स को कॉफी दी उसने वह कॉफी उठाकर मुस्लिम महिला की ओर बढ़ा और पास जाकर उस पर गरम कॉफी फेंक दी।
इतना ही नहीं हमलावर शख्स ने उन्हें आतंकी कहके संबोधित किया। साथ ही उसने कहा कि वह मुस्लिमों से घृणा करता है।
इस घटनाक्रम के बाद मुस्लिम महिला ने तुरंत कॉफी शॉप से बाहर निकल गई। थोड़ी देर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक नाथन ग्रे पर हेट क्राइम के तहत हमले का मामला दर्ज किया गया है। इस बीच पीड़ित महिला ने किसी मेडिकल सुविधा से इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications