अमेरिकी शख्स ने 14,200 HIV पॉजीटिव लोगों का डाटा लीक किया

नई दिल्ली। एक एचआईवी पॉजीटिव अमेरिकी नागरिक ने 14200 लोगों का निजी डाटा ऑनलाइन कर दिया है। ये लोग सिंगापुर और दूसरे देशों के रहने वाले हैं और एचआईवी से पीड़ित हैं। जिस शख्स पर डाटा चोरी का आरोप है, वो पहले सिंगापुर में रहता था लेकिन एक मामले में दोषी पाये जाने के बाद उसे जेल हुई। जेल की सजा काटने के बाद उसे सिंगापुर से निकाल दिया गया था। ये खुलासा सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को किया है।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी शहरी मिखी फरेरा ने एड्स फैलाने वाले विषाणु एचआईवी से संक्रमित 14,200 लोगों के रिकार्ड को ऑनलाइन लीक कर दिया। जो जानकारी लीक हुई है उसमें एचआईवी परीक्षण परिणाम, नाम, पहचान, फोन नंबर, पते और अन्य स्वास्थ्य जानकारियां हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसने इस सूचना तक पहुंच को बंद कर दिया है।

2017 में हुई थी सजा

2017 में हुई थी सजा

जानकारी के मुताबिक, मिखी फरेरा 2008 से सिंगापुर में रह रहा था। वह 2017 में मादक पदार्थ रखे और धोखाधड़ी के अपराधों में दोषी ठहराया गया था। उसे अपनी स्वयं की एचआईवी स्थिति के बारे में झूठ बोलने का भी दोषी पाया गया था। सजा काटने के बाद उसे निर्वासित कर दिया गया था। मंत्रालय के अनुसार उसका एक पार्टनर मार्च 2012 से मई, 2013 तक मंत्रालय की राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य इकाई का अगुवा था और उसके पास गोपनीय सूचनाएं होती थी।

5400 सिंगापुर नागरिक, 8800 विदेशी

5400 सिंगापुर नागरिक, 8800 विदेशी

मिखी ने बीते सप्ताह, एचआईवी से पीड़ित, 5400 सिंगापुर के नागरिकों और 8800 विदेशी लोगों की डिटेल लीक कर दी है। सिंगापुर के लोगों को बारे में ये जानकारी 2013 और विदेशियों की 2011 तक की है। सिंगापुर का स्वास्थ्य मंत्रालय इसमें कार्रवाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+