अमेरिकी शराब कंपनी की मालकिन सेक्‍स स्‍लेव सोसायटी का हिस्‍सा, अब होगी 25 साल की जेल

वॉशिंगटन। शराब बनाने वाले अमेरिका की कंपनी सीग्रैम की मालकिन क्‍लेयर ब्रॉनफ्मैन ने शुक्रवार को सेक्‍स स्‍लेव्‍स से जुड़े केस में अपने शामिल होने की बात मान ली है। कोर्ट में यह केस अब सात मई को फिर से खुलेगा और इसमें ब्रॉनफ्मैन को मौका मिलेगा कि वह अपना बचाव कर सकें। क्‍लेयर के अलावा इस केस में 58 वर्षीय कीथ रानिएरे जो नैक्सिवम के मालिक हैं, उन्‍हें पहले ही इस केस में दोषी करार दिया जा चुका है। कीथ पर सेक्‍स ट्रैफिकिंग के अलावा दबाव डालकर मजदूरी कराने के आरोप भी लगे हैं।

clare-bronfman

25 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा

कीथ को पिछले वर्ष मैक्सिको में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप लगे थे कि उन्‍होंने एक ऐसी सीक्रेट सोसायटी तैयार की है जिसका नाम डीओएस है। इस सोसायटी में एक दर्जन से ज्‍यादा महिलाओं को सेक्‍स स्‍लेव के तौर पर रखा गया था। इसके साथ कीथ के साथ कुछ और पुरुष 'मास्‍टर' के तौर पर यहां थे। ब्रॉनफ्मैन को 25 वर्ष तक जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। लेकिन सरकार के नियमों के मुताबिक उन्‍हें 27 माह से ज्‍यादा का समय कड़ी कैद में गुजारना पड़ेगा। 25 जुलाई को उनकी सजा पर सुनवाई होगी। 40 वर्षीय क्‍लेयर को उनके चैरिटी कामों के लिए जाना जाता है। वह एडगैर ब्रॉनफ्मैन की बेटी हैं। कनाडा के एडगैर सीग्रम के मालिक थे और उनकी संपत्ति करीब 2.6 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। ब्रॉनफ्मैन पर आरोप लगे थे कि उन्‍होंने करीब 100 मिलियन डॉलर की मदद कीथ को की थी जिसकी वजह से सीक्रेट सेक्‍स स्‍लेव सोसायटी चल सकी। वह निक्‍सवम के एग्जिक्‍यूटिव बोर्ड की मेंबर हैं।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर दिलचस्‍प जानकारी के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+