अमेरिकी- गुट के जंगी विमान ने इराकी सेना पर किया अटैक, 8 की मौत
बगदाद। इराक के अंबार में यूएस-समर्थित गुट के जंगी विमानों ने इराकी सेना पर अटैक कर दिया, जिसमें 8 लोगों की मरने की पुष्टी गई है। इराक के मिलिट्री कमांडर ने कहा कि एक आर्म्ड ग्रुप ने शनिवार को इराकी सेना और लोकल लोगों पर गलती से अटैक कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, अल-बगदादी प्रांत में आतंकियों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी।

जेओसी (Joint Operations Command) के मीडिया सेल ने आतंकियों के बारे में खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी थी कि आतंकी लीडर करीम अल समरमाद बगदादी के घर में सुरक्षा और नागरिकों को अटैक करने की योजना बना रहा था। इस जानकारी के बाद कुछ जेट्स इस एरिया में पहुंचे और बमबारी शुरू कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस-गुट वाले जंगी विमानों ने बगदादी प्रांत में अटैक किया, जिसमें अब तक 8 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस के खात्मे के लिए अमेरिका 2014 से इराकी सेना का साथ दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications