अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने 'बायकॉट गैंग' को धोया, मोदी विरोधी मुस्लिम सांसद की खोली पोल

Nikki Haley on Narendra Modi: अमरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने अमेरिका के उन सांसदों को फटकार लगाई है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी संसद में संबोधन का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुछ देर में अमेरिकी संसद में संबोधन होने वाला है, जिसका अमेरिका की चार सांसदों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन नेताओं के नाम हैं, इल्हान उमर, रशीदा तलीब, अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ और जेमी रस्किन।

Nikki Haley on pm modi

निक्ली हेली ने लगाई फटकार

निक्की हेली ने ट्वीट करते हुए इन सांसदों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है, कि "एओसी (अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़) और उनका गैंग, भारत के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता का बहिष्कार कर रहा है, जबकि वे फिलिस्तीनी आतंकवादियों और तानाशाहों का पक्ष लेते हैं, ये कितना शर्मनाक है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं और ये दूसरी बार है, जब वो अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए ये पहली बार है, जब एक दुर्लभ सम्मान उन्हें मिलेगा। लेकिन, इन मोदी विरोधियों का कहना है, कि मोदी के शासनकाल में भारत में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है, इसीलिए वो मोदी के संसद संबोधन का विरोध कर रही हैं।

आपको बता दें, कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने फरवरी महीने में रिपब्लिकन पार्टी के अंदर अपनी दावेदारी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, कि वो अपनी पार्टी के अंदर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए नामांकन करेंगी।

निक्की हेली भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं। वहीं, अप्रैल के मध्य में जारी मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण में उन्हें अपनी पार्टी के अंदर लगभग चार प्रतिशत लोगों का ही समर्थन मिल पाया था। निक्ली हेली को रिपब्लिकन पार्टी के अंदर ट्रंप विरोधी चेहरे के तौर पर पहचान है और उन्होंने अपनी दावेदरी की घोषणा पर कहा था, कि यह रिपब्लिकन नेताओं की "नई पीढ़ी के लिए समय" है।

निक्की हेली के माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बसे हैं और निक्की ने खुद की बदौलत अमेरिकी राजनीति में अपनी पहचान बनाई और 2011 से 2017 तक वो दक्षिण कैरोलिना राज्य के गवर्नर के रूप में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+