तो सांसद चाहते हैं कि कांग्रेस को संबोधित करें पीएम मोदी!

नई दिल्‍ली। भारत की संसद में मौजूद कांग्रेस के सांसद भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदन में कही हुईं बातों से सरोकार न रखते हों लेकिन अमेरिकी कांग्रेस तो लगता है कि पीएम मोदी की दमदार भाषण शैली के मुरीद हो गए हैं।

pm-modi-should-address-us-congress

तभी तो उन्‍होंने स्‍पीकर से ख्‍वाहिश जाहिर की है कि पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करें। आपको बता दे कि पीएम मोदी जून में चौथी बार अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं।

मोदी को सुनने का सही मौका

अमेरिका के चार सांसदों ने अमेरिकी सदन के हाउस स्पीकर पॉल रायन से कहा है कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर संसद के संयुक्त सत्र के दौरान उनका भाषण हो।

सांसदों ने रायन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि भारत के साथ रक्षा, मानवता और आपदा राहत, अंतरिक्ष सहयोग और संरक्षण और आविष्‍कार हमारे रिश्तों की गहराई को देखते हुए यह प्रधानमंत्री को आमने-सामने सुनने का सही मौका है।

मोदी को जाहिर करना चाहते हैं समर्थन

इस चिट्ठी के मुताबिक भारत और अमेरिकी संबंधों को लगातार द्विपक्षीय सहयोग मिल रहा है और मोदी के भाषण से कांग्रेस को उनकी वैश्विक साझेदारी के प्रति समर्थन जताने का मौका भी मिलेगा।

अमेरिकी सांसदों का मानना है कि पीएम मोदी को भाषण के लिए आमंत्रित किया जाए और कांग्रेस को अपना समर्थन जाहिर करने का अवसर दिया जाए। इस वैश्विक साझेदारी के प्रति हम अपना समर्थन उन्हें जाहिर कर सकें।

21वीं सदी के लिए अहम रिश्‍ते

सांसदों ने जो चिट्ठी लिखी है कि उसमें उन्‍होंने कहा है कि कई तत्वों की गहन समानता की वजह से बनी इस नई दोस्ती के चैंपियन रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश रहे हैं।

इसका ही नतीजा है कि यूनाइटेड नेशंस में मजबूत, गौरवमयी और परिपक्व होते भारत-अमेरिका के प्रभाव को साफ-साफ देखा जा सकता है। सांसदों ने दोनों देशों के रिश्‍तों को 21वीं सदी के लिए अहम बताया है।

चिट्ठी को साइन करने वालों में ईडी रॉयस (चेयरमैन ऑफ द हाउस कमिटी ऑफ फॉरेन अफेयर्स), रैंकिंग मेंबर इलियट ऐंजल, जॉर्ज होल्डिंग और एमी बेरा हैं। बेरा अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय अमेरिकी मूल की अकेली सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+