पीएम मोदी के भाषण का बहिष्कार करने वाली सांसद को मुस्लिम सांसद की दो टूक, मैं आजाद होकर भारत में रहता हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की हर तरफ चर्चा हो रही है। पीएम मोदी इस दौरान अमेरिकी कांग्रेस के साझा सत्र को संबोधित करेंगे। लेकिन इस सत्र से पहले इल्हान उमर और राशिदा तालिब ने पीएम मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
जिस तरह से दोनों अमेरिकी मुस्लिम नेताओं ने भारत में मुसलमानों के साथ अत्याचार और शोषण का आरोप लगाया है। लेकिन अब अमेरिकी मुस्लिम सांसद के इन आरोपों का जवाब अमेरिका के ही दूसरे मुस्लिम सांसद ने दिया है।

अमेरिकी मुस्लिम सांसद आतिफ रशीद ने इल्हान उमर को तीखा जवाब देते हुए लिखा, मैं भी भारत की अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से आता हूं, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत में अपनी धार्मिक पहचान और धार्मिक आजादी के साथ रहता हूं।
मेरा यहां हर किसी को बराबर का हिस्सा है, मैं जो भी बोलना चाहता हूं भारत में बोल सकता हूं। मैं भारत में जो भी लिखना चाहता हूं उसकी आजादी है। मुझे कहते हुए दुख है कि आप मेरे भारत की गलत तस्वीर हेट एजेंडा के तौर पर पेश कर रही हैं।
इल्हान ने क्या आरोप लगाया था
दरअसल इल्हान उमर ने ट्वीट करके लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों को दबाया है, हिंदू राष्ट्रवादी गुटों को गले लगाया है, पत्रकारों, मानवाधिकार के लिए काम करने वालों, वकीलों को निशाना बनाया है। लिहाजा मैं पीएम मोदी का भाषण नहीं सुनूंगी। मैं मानवाधिकार संगठनों के साथ मोदी की हिंसा और दमन पर चर्चा करूंगी।
राशिदा तालिब ने क्या आरोप लगाया
वहीं राशिदा तालिब ने लिखा कि यह शर्मनाक है कि मोदी को हमारे देश की राजधानी में मंच दिया गया है, उनका इतिहास मानवाधिकार के हनन का रहा है, लोकतंत्र के खिलाफ रहा है, मुस्लिमों को निशाना बनाने का रहा है, पत्रकारों पर कार्रवाई का रहा है। मैं पीएम मोदी के भाषण का बहिष्कार करूंगा।
75 सांसदों ने लिखा पत्र
बता दें कि कुल 75 डेमोक्रैट सांसदों और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्यों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखा है और उनसे मानवाधिकार का मुद्दा उठाने को कहा है। सांसद क्रिस वैन होलेन ने पत्र में लिखा, हम किसी भी भारतीय नेता या दल को प्रमोट नहीं करते हैं। यह भारत के लोगों का फैसला है, लेकिन हम अमेरिका की विदेश नीति के मौलिक सिद्धांतों के पक्षधर हैं।
भाजपा का राहुल और कांग्रेस पर निशाना
जिस तरह से अमेरिकी सांसदों ने पीएम मोदी के खिलाफ पत्र लिखा है उसपर भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने राहुल गांधी को निशाना साधा है और कांग्रेस टूलकिट का जिक्र किया है।
अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी की हाल की अमेरिका यात्रा के बाद जहां उन्हें जमात और आईएसआई से जुड़े लोगों ने होस्ट किया था, उन्होंने अब कई पत्र लिखे हैं। क्या यह कांग्रेस के टूलकिट से निकला है। आखिर कबतक ये लोग विदेशी मीडिया की ओर झुके रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications