Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Matt Forney DEI tweet: कौन है पत्रकार मैट फोर्नी? जिसने अमेरिका से भारतीयों को निकालने की दी धमकी

Matt Forney DEI tweet: अमेरिकी पत्रकार मैट फोर्नी ने भारतीयों के खिलाफ नफरत की सारी हदें पार करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद शर्मनाक पोस्ट किया है। फोर्नी ने प्रचलित शब्द 'DEI' का अपमानजनक अर्थ निकालते हुए इसे "Deport Every Indian" (हर भारतीय को देश से बाहर निकालो) करार दिया।

उनका दावा है कि 2026 तक अमेरिका में भारतीयों के प्रति गुस्सा चरम पर होगा और उनकी सुरक्षा का एकमात्र रास्ता उनका निर्वासन ही है। 'द ब्लेज़' जैसे बड़े मीडिया संस्थानों से अपनी घटिया बयानबाजी के कारण निकाले जा चुके फोर्नी का यह बयान उनकी गहरी नस्लवादी मानसिकता और प्रवासियों के प्रति नफरत का नया प्रमाण है।

Matt Forney DEI tweet
(AI Image)

नफरत फैलाने वाला 'भविष्यवक्ता'

मैट फोर्नी ने सोशल मीडिया पर खौफनाक भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि आने वाले समय में अमेरिकी समाज में भारतीयों को हिंसा का निशाना बनाया जाएगा। उनके अनुसार, भारतीयों के बिजनेस तबाह किए जाएंगे और उनके मंदिरों पर बमबारी व गोलीबारी होगी। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने इन संभावित हमलों का दोष श्वेतों के बजाय अन्य समुदायों पर मढ़ने की कोशिश की। फोर्नी का कुतर्क यह है कि वे हिंसा के विरोधी हैं, इसलिए भारतीयों की भलाई और सुरक्षा के लिए उन्हें अमेरिका से निकाल देना ही एकमात्र रास्ता है।

ये भी पढे़ं: US Visa: मोटे हैं तो अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री!, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वीजा के लिए रखी नई शर्तें

Who is Matt Forney: कौन है विवादित मैट फोर्नी?

न्यूयॉर्क में रहने वाला मैट फोर्नी एक स्वघोषित दक्षिणपंथी लेखक है, जो लंबे समय से अपने नस्लीय और महिला-विरोधी विचारों के लिए कुख्यात रहा है। उसने 'टेरर हाउस प्रेस' की स्थापना की और '5 Reasons Why You Should Not Date Indian Girls' जैसे अपमानजनक ब्लॉग्स लिखे। फोर्नी की पूरी पहचान ही विवादों और 'हेट स्पीच' के जरिए चर्चा बटोरने वाले एक कट्टरपंथी की रही है, जो विशेष रूप से भारतीय-अमेरिकी समुदाय और वहां की महिलाओं को अपने निशाने पर रखता है।

ये भी पढे़ं: Trump Gold Card Visa: क्या है ट्रम्प का 'गोल्ड कार्ड’ वीजा, कौन कर सकता है अप्लाई, जानें सबसे आसान तरिका

Indian American community news: घटिया हरकतों से गंवानी पड़ी नौकरी

फोर्नी के स्वभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें हाल ही में प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थान 'द ब्लेज़' (The Blaze) ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। विडंबना यह है कि वह वहां H-1B वीजा और भारतीय मामलों पर ही रिपोर्टिंग कर रहे थे। संस्थान ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को असहज और चिंताजनक बताया। नौकरी जाने के बावजूद उनके तेवर नहीं बदले और उन्होंने 'एत्सी' (Etsy) की नई भारतीय मूल की सीईओ कृति पटेल गोयल की नियुक्ति को "अयोग्यता" बताते हुए उनके निर्वासन तक की मांग कर डाली।

ये भी पढे़ं: US Visa: अब बदल गया अमेरिकी वीजा का नियम,अचानक रद्द हुए हजारों इंटरव्यू, दिखानी होगी अपनी 'ऑनलाइन कुंडली'

Anti-Indian hate speech USA: नस्लवाद का नया 'DEI' एजेंडा

फोर्नी ने सोची-समझी साजिश के तहत 'DEI' (डायवर्सिटी, इक्विटी, इन्क्लूजन) जैसे सकारात्मक शब्द को बदलकर भारतीयों के खिलाफ एक हथियार बना दिया है। उनका आरोप है कि भारतीय मूल के लोग अमेरिकी कंपनियों पर कब्जा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों की नौकरियां छीनकर अपने ही समुदाय के लोगों को दे रहे हैं। ये आरोप न केवल बेबुनियाद हैं, बल्कि अमेरिका की प्रगति में भारतीय समुदाय के अतुलनीय योगदान का अपमान भी हैं। इस तरह की बयानबाजी वहां रह रहे लाखों सफल भारतीयों के लिए सुरक्षा का संकट पैदा करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+