पेरिस आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने जारी की नई ट्रैवेल एडवाइजरी

वॉशिंगटन। अमेरिका ने एक ग्‍लोबल ट्रैवेल एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों को पेरिस और माली में हुए हमलों के बाद आईएसआईएस और बाकी आतंकी ग्रुपों के तेज हुए आतंकवादी खतरों के कारण संभावित जोखिम के संबंध में सतर्क किया है।

US-Flag

अ मेरिका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी अपनी नई एडवाइजरी में कहा है कि मौजूदा सूचना बताती है कि आईएसआईएल, जिसे इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के नाम से भी जाना जाता है:, अल कायदा, बोको हराम और अन्य आतंकवादी समूह कई क्षेत्रों में आतंकवादी हमले करने का षड़यंत्र रच रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इन हमलों में कई प्रकार की रणनीतियों और परंपरागत एवं गैरपरंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है और आधिकारिक एवं निजी दोनों हितों को निशाना बनाया जा सकता है। अधिकारियों का मानना है कि आईएसआईएल के सदस्य सीरिया और इराक से लौट रहे हैं, ऐसे में आतंकवादी हमलों की आशंका बनी रहेगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, इसके अलावा बड़े आतंकवादी संगठनों से प्रेरणा लेकर हमलों की योजना बनाने वाले असंबद्ध व्यक्तियों से भी लगातार खतरा है जो व्यक्तिगत रूप से हमले करते हैं। चरमपंथियों ने बड़े खेल समारोहों, थियेटरों, खुले बाजारों और विमानन सेवाओं को निशाना बनाया है।

पिछले एक साल में फ्रांस, नाइजीरिया डेनमार्क, माली और तुर्की पर कई हमले हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस्लामिक स्टेट ने मिस्र में रूसी विमान पर बमबारी करने का दावा किया है। यात्रा परामर्श में कहा गया है कि ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों या सार्वजनिक यातायात साधनों का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा, आसपास की जगह के बारे में सतर्क रहे और भारी भीड़ में या भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। छुट्टी के सीजन में और त्यौहारों की छुट्टियों या समारोहों के दौरान अधिक सावधानी बरतें। अमेरिकी नागरिकों को मीडिया और स्थानीय सूचना सूत्रों पर नजर रखनी चाहिए। यह एडवाइजरी 24 फरवरी तक के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+