फिर पाक पर अमेरिका ने बदला रंग, नहीं घोषित होगा आतंकी देश

वाशिंगटन। अमेरिका ने एक बार फिर से पाकिस्‍तान को लेकर अपनी न‍ीति और रुख में बदलाव का संकेत दे दिया है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्‍तान को आतंकी देश घोषित करने की बात का समर्थन नहीं करता है।

us-pakistan-terror-attack

बातचीत की वकालत

अमेरिका का कहना है कि वह पाकिस्‍तान के साथ मिलकर आतंकियों का सफाया करेगा जो कि भारत और अमेरिका दोनों के लिए खतरा है। लेकिन इसे आतंकी देश घोषित करने की उसकी कोई मंशा नहीं है। अमेरिका ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच बातचीत की वकालत फिर से की है।

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने अपना रुख पाक को लेकर बदला है। इससे पहले वर्ष 2000 में भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाक को आतंकी देश घोषित करते-करते आखिरी मौके पर अपना फैसला बदल दिया था।

कोई फैसला नहीं लेगा अमेरिका

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता जॉन कीर्बी ने यह जानकारी दी। कीर्बी ने पाक पर भरोसा भी जताया कि पाक अपने परमाणु हथियारों को आतंकियों से दूर रखेगा।

कीर्बी ने यह बात उस समय कही जब वह रूटीन मीडिया कांफ्रेंस में पाक को आंतकी देश घोषित करने से जुड़ी एक ऑन लाइन याचिका से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि अभी ऐसी कोई भी बात उनके संज्ञान में नही हैं और ऐसे किसी भी बिल के बारे में अमेरिका निश्चित तौर पर कोई फैसला नहीं लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+