अमेरिका को उम्मीद, यूरोप में लगेगा चीन के 5जी नेटवर्क पर बैन
जागरेब। अमेरिका ने चीन के 5जी नेटवर्क पर एक बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो जो इस समय क्रोएशिया में हैं, उन्होंने कहा है कि अमेरिका को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा यूरोपियन देश चीन को 5जी नेटवर्क से दूर रखेंगे। पोंपेयो ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक से मुलाकात के दौरान यह बयान दिया है। पोंपेयो ने कहा कि अपने नागरिकों के प्राइवेट डाटा को चीन के 5जी नेटवर्क से सुरक्षित रखने के लिए यूरोपियन देश यह करेंगे।

अमेरिका ने बताया है खतरा
अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपेयो ने कहा, 'मुझे इस बात का भरोसा है कि अब और ज्यादा यूरोपियन देश ऐसा करेंगे क्योंकि सिर्फ उनके (चीन) के साथ जानकारी साझा करना, वह अपना फैसला खुद लेने वाले हैं।' पोंपेयो ने आगे कहा, 'हम नहीं चाहते हैं कि हमारे नागरिकों का डाटा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में जाए। मुझे लगता है कि हर यूरोपियन देश अब इस बात को समझता है और इसे लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही है। आप आने वाले दिनों में कोएशिया समेत दूसरे देशों को कार्रवाई करते हुए देखेंगे।' अमेरिकी विदेश मंत्री इस समय एक हफ्ते तक यूरोप के पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र के दौरे पर हैं। अमेरिका ने 5जी सिक्योरिटी को लेकर चेक रिपब्लिक, पोलैंड और एश्टोनिया समेत कुछ यूरोपियन देशों के साथ घोषणापत्र साइन किया है। इससे पहले अमेरिका ने 5जी कम्युनिकेशन के क्षेत्र में मेगा कंपनी हुआवे पर प्रतिबंधों का ऐलान किया है। अमेरिका ने कंपनी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इस पर जासूसी का आरोप लगाया है। हालांकि चीन की तरफ से इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications