US Iran War: US Iran War: रडार पर आए ट्रंप के रक्षा मंत्री, लगे 6 सीरियस क्रिमिनल चार्ज, अब हटाने की तैयारी!

US Iran War: ईरान के साथ जंग लड़ना डोनाल्ड ट्रंप को काफी महंगा पड़ता दिख रहा है। अमेरिका का जान-माल का नुकसान होने के बाद अब ट्रंप सरकार का बड़ा राजनीतिक नुकसान हो सकता है। दरअसल अमेरिकी हाउस ऑफ डेमोक्रेट्स ने Pete Hegseth के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए उन पर 6 सीरियस क्रिमिनल चार्ज(high crimes and misdemeanors) के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है। ये शिकायत अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन्स और उनके पर्सनल बिहेवियर से जुड़ी कई कार्रवाइयों से जुड़ी है।

किस-किस ने खोला हेगसेथ के खिलाफ मोर्चा?

इस पहल का नेतृत्व एरिजोना की डेमोक्रेट सांसद Yassamin Ansari कर रही हैं, जिन्हें कनेक्टिकट के John Larson सहित कई अन्य सांसदों का समर्थन मिला है। ये आरोप बुधवार को पेश किए गए, जिनमें बिना कांग्रेस की मंजूरी के सैन्य फैसले लेने से लेकर गोपनीय जानकारी के गलत इस्तेमाल तक कई गंभीर दावे शामिल हैं।

US Iran War

पहले भी ट्रंप टीम पर महाभियोग की कोशिश

दिलचस्प बात यह है कि डेमोक्रेट्स इससे पहले Kristi Noem और Pam Bondi पर भी महाभियोग चलाने की कोशिश कर चुके हैं। इन दोनों को हाल के महीनों में Donald Trump द्वारा उनके पदों से हटा दिया गया था।

पेंटागन ने आरोपों को बताया राजनीति

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, Pentagon ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेंटागन की प्रेस सेक्रेटरी Kingsley Wilson ने कहा, "यह सिर्फ एक और डेमोक्रेट है जो सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहा है, किंग्सले विल्सन ने आगे कहा कि हेगसेथ अमेरिका की रक्षा करते रहेंगे और ताकत के जरिए शांति कायम करेंगे। बाद में उन्होंने महाभियोग की इस पूरी प्रक्रिया को एक और ढोंग बताते हुए कहा कि इसका मकसद विभाग की बड़ी सफलताओं से ध्यान भटकाना है।

पहला आरोप: ईरान के खिलाफ बिना मंजूरी युद्ध

पहला आरोप ईरान के खिलाफ अनाधिकृत युद्ध से जुड़ा है। डेमोक्रेट्स का दावा है कि हेगसेथ ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर अमेरिकी हमलों को अनुमति दी। साथ ही उन पर जोखिम भरे सैन्य अभियानों का समर्थन करने का भी आरोप है, जिससे अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी, जिसमें संभावित जमीनी ऑपरेशन्स भी शामिल हैं।

दूसरा आरोप: नागरिकों को नुकसान और युद्ध कानूनों का उल्लंघन

दूसरा आरोप अंतरराष्ट्रीय युद्ध कानूनों के उल्लंघन और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का है। आरोपों में कहा गया है कि हेगसेथ ने ऐसी कार्रवाइयों को मंजूरी दी या उन्हें रोकने में नाकाम रहे, जिनसे ईरान में नागरिकों की मौत हुई और इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा।

स्कूल पर हमले और नो मर्सी बयान पर विवाद

इसमें मीनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी और कैरेबियन में संदिग्ध ड्रग बोट्स पर डबल टैप हमलों का जिक्र किया गया है। आरोप पत्र में हेगसेथ का यह बयान भी शामिल है कि अमेरिका अपने दुश्मनों के प्रति कोई दया, कोई रहम नहीं दिखाएगा। इसे Geneva Conventions जैसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन की चिंता से जोड़ा गया है।

तीसरा आरोप: गोपनीय जानकारी का गलत इस्तेमाल

तीसरा आरोप संवेदनशील सैन्य जानकारी के गलत प्रबंधन से जुड़ा है। यह सिग्नलगेट विवाद पर आधारित है, जिसमें पत्रकार Jeff Goldberg को गलती से एक निजी सिग्नल ग्रुप चैट में जोड़ लिया गया था। इस चैट में यमन में अमेरिकी हमलों की चर्चा हो रही थी। आरोप है कि हेगसेथ ने घोर लापरवाही दिखाई और इससे अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

चौथा आरोप: कांग्रेस से जानकारी छिपाना

चौथा आरोप कांग्रेस की निगरानी में बाधा डालने का है। सांसदों का कहना है कि हेगसेथ ने मिलिट्री ऑपरेशन्स से जुड़ी पूरी और समय पर जानकारी नहीं दी। खासकर ईरान और वेनेजुएला में नागरिकों के हताहत होने जैसे अहम तथ्य छिपाए गए।

पांचवां आरोप: सत्ता का दुरुपयोग और सेना का राजनीतिकरण

पांचवां आरोप सत्ता के दुरुपयोग और सेना के राजनीतिकरण का है। आरोप है कि हेगसेथ ने अपने पद का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया और सेना की निष्पक्षता को कमजोर किया। इसमें Mark Kelly से जुड़ी पेंटागन जांच जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें फर्जी जांच बताया गया है।

छठा आरोप: सेना की छवि को नुकसान

छठा और आखिरी आरोप अमेरिकी सेना की इमेज को नुकसान पहुंचाने का है। आरोप पत्र में कहा गया है कि हेगसेथ की कार्रवाइयों ने पेंटागन में जनता के भरोसे को कमजोर किया है। इसमें ट्रंप प्रशासन की नीतियों- जैसे NATO की आलोचना, diversity programs को खत्म करना और ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध का भी जिक्र किया गया है।

क्या ये आरोप पास होंगे?

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा कांग्रेस में इन आरोपों के पास होने की संभावना बहुत कम है। फिर भी, यह साफ संकेत है कि डेमोक्रेट्स अब Donald Trump के मंत्रिमंडल में Pete Hegseth को अपने मुख्य टारगेट्स में शामिल कर चुके हैं।

इस खबर पर आपक क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+