ईरान को अमेरिका की चेतावनी,प्रदर्शनकारियों को न मारने की हिदायत,कहा-बातचीत के दरवाजे अभी भी खुले

Recommended Video

    Iran-US Tension : Iran के हमले के बाद America ने जताई नाराजगी, Iraq से कार्रवाई की अपील | वनइंडिया

    नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई है। ईरान में अमेरिका के खिलाफ एक बार फिर से कदम उठाया और रविवार को फिर अमेरिका पर बड़ा हमला किया है। एएनआई के मुताबिक ईरान ने इराक के अल बलाद एयरबेस पर अमेरिकी ठिकानों पर 6 रॉकेट दागे हैं, जिसमें दो इराकी अफसर समेत 4 लोग घायल हो गए। ईराक की कर्रवाई के बाद अमेरिका ने चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपने प्रदर्शनकारियों को नहीं मारे। वहीं इराक के अल बलाद एयरबेस पर ईरान द्वारा किए गए हमले को लेकर अमेरिका ने नाराजगी जताई है और इराक स कार्रवाई की अपील की है। इस हमले में दो इराकी ऑफिसर भी घायल हो गए।

     US-Iran Tension: US President Donald Trump another warning to Iranian leaders said Do not kill your Protesters

    वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि ईरान से अभी भी बातचीत के दरवाजे खोले हुए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि ट्रंप ने अभी भी ईरान के नेताओं के साथ बातचीत की इच्छा जताई हुई है।

    ट्रंप ने कहा कि ईरानी सरकार प्रदर्शनकारियों की सामूहिक हत्‍या की हिमाकत नहीं करे। डोनाल्ट ट्रंप ने कहा कि हमारे राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि प्रतिबंध और प्रदर्शन ईरान को बातचीत के लिए विवश करेंगे। उन्होंने बाचतीच के संकेत देते हुए कहा कि यदि ईरान पहल करता है तो इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि बातचीत की पहलकदमी पूरी तरह ईरान के रवैये पर निर्भर करेगी। इसके लिए ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशों से बाज आना होगा।

    वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एयरबेस पर हुए हमले पर नाराजगी जताई और कहा कि इराकी एयरबेस पर एक और रॉकेट हमले की रिपोर्ट से नाराज हूं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इराकी सरकार से इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की अपील करता हूं।

    वहीं ईरान में लोग अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। ईरानी सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने गलती से तेहरान में यूक्रेन के एयरलाइन को मार गिराया, जिसमें 176 लोगों की मौत हो गई। ईरान सरकार के कबूलनामे के बाद अब लोग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    जहां एक ओर अमेरिकी ने बातचीत के लिए इशारा किया तो वहीं रविवार को ईरान ने इराक में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया। अमेरिकी के रवैये को देखकर साफ है कि वो कभी चुप नहीं रहेगा और ईरान के हमले का जबाव जरूर देगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरानी सेना के जनरल कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिकी और ईरान में तनाव जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+