RCB vs MI: क्या मुंबई इंडियंस में होगा बड़ा बदलाव? हार्दिक पांड्या को लेकर सस्पेंस बरकरार
RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 54वां मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है जो टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
बेंगलुरु की टीम फिलहाल अंक तालिका में बेहतर स्थिति में है और आज की जीत उन्हें प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी जबकि मुंबई के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है। बेंगलुरु की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है।

पिछले मैचों में विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। मध्यक्रम में रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। गेंदबाजी विभाग में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की अनुभवी जोड़ी पावरप्ले में विकेट निकालने का काम कर रही है जबकि सुयश शर्मा बीच के ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगा रहे हैं। बेंगलुरु की कोशिश होगी कि वे अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराएं और जीत की लय को बरकरार रखें।
हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा पर टिकी है। हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर स्थिति स्पष्ट अब भी नहीं है। उनके खेलने पर सस्पेंस है। अगर वह नहीं खेलेंगे, तो सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से टीम की कप्तानी करेंगे।
क्या मुंबई इंडियंस में होगा बदलाव
मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो बेंगलुरु ने इस सीजन में हुई पिछली भिड़ंत में मुंबई को 18 रनों से हराया था। उस मैच में बेंगलुरु ने 240 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। हालांकि रायपुर की पिच पर मुकाबला थोड़ा अलग हो सकता है जहां गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए बराबर मौके रहेंगे। शाम का मैच होने के कारण ओस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है जिसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। हार्दिक के आने से मुंबई में बदलाव होगा और अगर वह नहीं खेलते हैं, तो बदलाव की संभावना काफी कम है।
मुंबई इंडियंस संभावित एकादश: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या/शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर
आरसीबी संभावित एकादश: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार












Click it and Unblock the Notifications