CM Vijay: '200 यूनिट की फ्री बिजली, नशे पर लगाम', शपथ लेते ही एक्शन में थलापति, पहले संबोघन में बड़े ऐलान

Tamil Nadu CM Vijay Big Announcement: 10 मई 2026 को तमिलनाडु की सियासी तस्वीर उस वक्त बदल गई जिस वक्त अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने सीएम पद की शपथ ली। ब्लैक कोट और सफेद शर्ट पहनकर विजय ने आज शपथ ग्रहण समारोह को आधुनिकता के रंग में रंग दिया, यही नहीं शपथ लेते ही उन्होंने 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान कर दिया है और साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल फोर्स के गठन की भी घोषणा की है।

अपने घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार, विजय ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा बल और सभी जिलों में नशामुक्ति दस्ते की स्थापना से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर किए हैं।

cm vijay

दरअसल TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित किया, इसी संबोधन में उन्होंने इन तीन घोषणाओं की जानकारी दी है। बतौर सीएम अपने पहले संबोधन में टीवीके प्रमुख ने कहा कि ' मुझे नहीं पता कि इस भावुक पल में शुरुआत कैसे करूं या क्या कहूं मैं किसी राजसी परिवार से नहीं आया हूं। मैं आप ही के बीच से आया हूँ-आपके परिवार के एक सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह। आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा जगत में मुझे एक बहुत ऊंचा मुकाम दिया।'

'मैं नशे की लत को रोकने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू करूंगा'

उन्होंने कहा कि'आज से, मैं नशे की लत को रोकने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू करूंगा। हमारे युवाओं को इससे बचाना हमारा फ़र्ज़ है। इसी तरह, मैं क़ानून-व्यवस्था सुनिश्चित करूंगा और हर किसी की सुरक्षा की गारंटी दूंगा। भले ही कुछ लोग मेरा अपमान करें, चाहे वे दोस्त हों या दुश्मन, फिर भी 8 करोड़ लोग मेरे ही लोग हैं। मेरा दिल कहता है कि मुझे शिक्षा, सड़कों, पीने के पानी की सुविधाओं और अन्य ज़रूरी सेवाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए। जैसा कि मैंने पहले कहा था, मैं लोगों के पैसे का एक भी पैसा नहीं छूऊंगा।'

'मेरी सरकार एक पारदर्शी सरकार हो', CM Vijay: का पहला संबोधन

उन्होंने कहा कि' हर चीज़ की समीक्षा करने के बाद, मेरा इरादा लोगों के सामने एक 'श्वेत पत्र' (White Paper) जारी करने का है। मैं चाहता हूं कि मेरी सरकार एक पारदर्शी सरकार हो। यह सबसे पहली चीज़ है जो मैं करना चाहता हूँ। जहां तक तमिलनाडु की बात है, अगर मुझे किसी से मिलना होगा, तो मैं ऐसा छिपकर या बंद दरवाज़ों के पीछे नहीं करूंगा। मैं जो कुछ भी करूंगा, खुले तौर पर और पूरी पारदर्शिता के साथ करूंगा। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि मुझे थोड़ा समय दें। मैंने जो भी वादे किए हैं, मैं धीरे-धीरे उन सभी को पूरा करूंगा और उन्हें लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा। यह आपकी सरकार है। मैं महिलाओं की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा।'

cm vijay

'हम सब किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं'

उन्होंने कहा कि 'जब करोड़ों लोग मेरे साथ खड़े हैं, तो मेरे दिल में यह आत्मविश्वास और भरोसा है कि हम सब मिलकर किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं, चाहे हमारे सामने कोई भी मुश्किल क्यों न आ जाए। आज, हमारी तमिलनाडु सरकार जिस स्थिति में है, उसे मैंने खुद अपनी आँखों से देखा है। पिछली सरकार 10 लाख करोड़ रुपये से भी ज़्यादा का कर्ज़ छोड़कर गई है। सत्ता छोड़ने से पहले उन्होंने सरकारी खज़ाना पूरी तरह से खाली कर दिया था। ऐसी ही मुश्किल स्थिति में हमने सत्ता की बागडोर संभाली है लेकिन मैं तमिलनाडु की जनता से वादा करता हूं कि मैं जनता के पैसे का एक भी रुपया कभी भी गलत इस्तेमाल नहीं करूंगा। मैं राजनीति में दौलत कमाने के लिए नहीं आया हूं और आप सभी यह बात बहुत अच्छी तरह जानते हैं। मैं न तो कभी भ्रष्टाचार होने दूंगा और न ही किसी को गलत तरीकों से पैसे कमाने की इजाज़त दूंगा। यह सरकार जनता की होगी, और हम सब मिलकर एक मज़बूत और बेहतर तमिलनाडु का निर्माण करेंगे।'

आज आपने मुझे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया: CM Vijay

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने कहा कि 'आप सभी ने मुझसे राजनीति में आने को कहा था, यह कहते हुए कि 'हम आपके साथ हैं,' और आज आपने मुझे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना दिया है। मैंने जिस भी दर्द और रुकावट का सामना किया, आपने उसे अपना ही दर्द समझा और इस पूरी यात्रा में मेरे साथ खड़े रहे। मैं भगवान का कोई दूत नहीं हूँ। मैं बस एक आम इंसान हूँ। लेकिन जब लोग मेरे साथ मिलकर खड़े होते हैं, तो मेरा मानना ​​है कि हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं और हर चुनौती का मिलकर सामना कर सकते हैं, चाहे वह कोई भी हो..."

'तमिलनाडु पर लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़'

तमिलनाडु पर लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ है। प्रशासन में आने के बाद ही कोई असल में यह समझ सकता है कि हमारे सामने क्या स्थिति और क्या चुनौतियाँ हैं। लेकिन मैं ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूँ। मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूँ कि उनकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी, और महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नशे की चपेट में आए लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हम उन्हें बचाने और उनका पुनर्वास करने के लिए काम करेंगे, और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे।

यह पढ़ें: न सफेद वेष्टी, न पारंपरिक कुर्ता! ब्लैक सूट में शपथ लेने पहुंचे CM विजय, वायरल हुआ थलापति का स्वैग वाला लुक
यह पढ़ें: न सफेद वेष्टी, न पारंपरिक कुर्ता! ब्लैक सूट में शपथ लेने पहुंचे CM विजय, वायरल हुआ थलापति का स्वैग वाला लुक
यह पढ़ें: TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?
यह पढ़ें: TVK chief Vijay: 'मदर्स डे पर सच्चा सपूत पदभार ग्रहण कर रहा', कौन है ये सुंदर हसीना जिसने विजय के पढ़े कसीदे?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+