खुफिया अंदाज में सीआईए का ट्विटर और फेसबुक पर डेब्यू

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने भी फेसबुक और ट्विटर पर अपना अकांउट खोल लिया है। सोशल मीडिया से जुड़ेते ही बड़ी संख्या में लोग सीआईए के पेज से जुड़ने लगे। साथ ही में एजेंसी के कदम को लेकर ऑनलाइन बहस भी शुरू हो गई है।
इसी को देखते हुए ही सीआईए ने आखिरकार ट्विटर और फेसबुक पर आखिरी अपना डेब्यू कर ही डाला। लेकिन इंटेलीजेंस एजेंसी का यह डेब्यू एक दम खुफिया अंदाज में ही हुआ है।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आने के 7 घंटे बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने अपना दूसरा ट्वीट किया,'ट्वीटर पर स्वागत करने के लिए शुक्रिया। हम बेहतरीन सामग्री बांटने की प्रतीक्षा में है।'
सीआईए ने नौ घंटे से भी कम वक्त में 2,68,000 फॉलोअरों को शुक्रवार को अपनी ओर आकर्षित किया। उनका पहला ट्वीट रहा, 'हम न इसकी पुष्टि कर सकते हैं और न ही नकार सकते हैं कि यह हमारा पहला ट्वीट है।'
इसे 1,70,000 बार दोबारा ट्वीट किया गया। करीब एक लाख लोगों ने इसे अपना पसंदीदा ट्वीट बनाया।
सीआईए की ट्विटर से जुडने की खबर ट्विटर पर आग की तरह फैली और यह सबसे ज्यादा चर्चा में रहे मुद्दों में एक रही। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'हम खुफिया जानकारी से जुडे मसलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं लेकिन अब आप सीआईए को फॉलो कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications