सबसे आगे हिंदुस्तानी: अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय परिवार, इनकम जान रह जाएंगे दंग
अमेरिका में रहने वाले भारतीय परिवारों की सालाना आमदनी दूसरे देशों के नागरिकों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
US INDIANS INCOME REPORT: वाशिंगटन: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने एक बार फिर देश का नाम और मान गर्व से ऊंचा कर दिया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय परिवारों का औसत इनकम अमेरिका में रहने वाले दूसरे देशों के रहने वाले परिवारों से काफी ज्यादा है। एशिया पेशिफिक अमेरिकन कम्यूनिटी डेवलपमेंट की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार की सालाना औसत इनकम एक लाख 20 हजार अमेरिकन डॉलर है, जो दूसरे देशों के नागरिकों की तुलना में काफी ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है अमेरिका में रहने वाला एक भारतीय परिवार एक साल में औसतन 87 लाख भारतीय रुपये कमाता है, जो विश्व के दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

अमेरिका में सबसे अमीर भारतीय!
एशिया पेशिफिक अमेरिकन कम्यूनिटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि औसत भारतीय अमेरिकन परिवार की सलाना इनकम 1 लाख 20 हजार अमेरिकन डॉलर यानि 87 लाख भारतीय रुपये है। वहीं, अमेरिका में रहने वाले बर्मा के नागरिकों की औसतन सालाना इनकम 45 हजार 348 डॉलर है, जो भारतीय परिवारों के मुकाबले काफी कम है। भारत के परिवारों का औसतन वार्षिक आमदनी और अमेरिका में रहने वाले दूसरे देशों के नागरिकों की वार्षिक आमदनी में काफी ज्यादा फर्क है। एशियन अमेरिकन पेसेफिक इसलेंडर यानि AAPI की रिपोर्ट के मुताबिक इस रिपोर्ट को तैयार करने में कई मानकों जैसे परिवार की सामुहिक आमदनी, खर्च, रूम रेंट और रहन-सहन के तरीकों को ध्यान में रखा गया है।
सबसे आगे हिंदुस्तानी
अमेरिका में रहने वाले एवरेज एशियन परिवारों की वार्षिक आमदनी जहां 87 हजार 194 अमेरिकी डॉलर है, वहीं ब्लैक समुदाय के परिवारों की औसत वार्षिक आमदनी 41 हजार 511 डॉलर सलाना है। अमेरिका में रहने वाले लैटिन परिवारों की वार्षिक आमदनी 51 हजार 404 डॉलर हैं। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाले व्हाइट समुदाय के परिवारों की वार्षिक आमदनी 67 हजार 937 डॉलर सलाना है। इस रिपोर्ट से जाहिर होता है कि अमेरिका में रहने वाले एशियन समुदाय के लोगों की आमदनी दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं, वहीं भारतीय परिवार एशिया में सबसे ऊपर हैं।
AAPI ने इस रिपोर्ट को अमेरिका में रहने वाले परिवारों के रहन सहन, सालाना आमदनी, उनके घरों का किराया, गरीबी दर समेत कई मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। जिसमें पता चलता है कि अलग अलग देशों के परिवारों के सालाना आमदनी में जमीन आसमान का अंतर है।












Click it and Unblock the Notifications