अमेरिका में भारतीयों के पसंदीदा 7 इलेवन स्टोर्स की ब्रांचों पर छापेमारी, 21 लोग गिरफ्तार

अमेरिका में 7-इलेवन स्टोर्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो घरेलू जरूरतों की चीजों को बेचती है और यह अमेरिका में अप्रवासी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है

नई दिल्ली। अमेरिका के 7 इलेवन स्टोर्स की कई ब्रांचों पर छापेमारी हुई है। आव्रजन विभाग की इस छापेमारी में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों को अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रहने का दोषी पाया गया है। राजधानी वॉशिंगटन डीसी के अलावा न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, टेक्सास और कैलिफोर्निया समेत 17 राज्यों में बुधवार को इसके 98 स्टोर्स पर छापे मारे गए थे। अमेरिकी अधिकारियों ने छापे में गिरफ्तार किए गए लोगों की नागरिकता या राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उन्हें अब देश छोड़ कर जाना पड़ सकता है।

अमेरिका में भारतीयों के पसंदीदा 7 इलेवन स्टोर्स के ब्रांचों पर छापेमारी, 21 लोग गिरफ्तार

अमेरिका में 7-इलेवन स्टोर्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो घरेलू जरूरतों की चीजों को बेचती है और यह अमेरिका में अप्रवासी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। 7 इलेवन स्टोर्स भारतीय लोगों में भी काफी लोकप्रिय है। छापे के बाद आईसीई के उपनिदेशक थॉमस डी होमैन ने कहा कि यह छापा अमेरिका में बिजनेस कर रहे उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो अपने यहां काम करने के लिए लोगों को गैरकानूनी तरीके से रख लेते हैं। आईसीई कानून का पालन कराएगा, और जो कोई भी नियम तोड़ेगा उसको सजा मिलेगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासनकाल में अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे संदिग्ध लोगों पर छापे डाले गए थे। इसके बाद बराक ओबामा के शासन में भी छापे पड़े थे। इस दौरान अधिकारी कार्यस्थल पर काम करने वालों के रहने की योग्यता के बारे में पूछताछ करते थे और उनसे कार्य करने की योग्यता संबंधी 1-9 का एक फॉर्म भराते थे। ये छापा भी ठीक वैसा ही है। 2013 में भी 7-इलेवन स्टोर्स के 9 फ्रेंचाइजी मालिकों और मैनेजर्स को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+