अमेरिकी सदन में शटडान खत्‍म करने के लिए बिल को मंजूरी, राष्‍ट्रपति ट्रंप की बॉर्डर वॉल के लिए नो फंड

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उस बिल को मंजूरी दी जिसके बाद पिछले करीब 15 दिनों से जारी शटडाउन खत्‍म हो गया है। लेकिन इस बिल में मैक्सिको बॉर्डर वॉल के लिए किसी भी तरह की फंडिंग को मंजूरी नहीं दी गई है। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण है। गुरुवार को बिल के पास होने के बाद आशिंक शटडाउन खत्‍म हो जाएगा। इसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग, कृषि विभाग, कार्मिक और वित्‍त विभाग समेत कई और विभाग के लिए 30 सितंबर के बाद से जरूरी रकम को जारी किया जाएगा। अमेरिका में वित्‍त वर्ष सितंबर में खत्‍म होता है।

us-shut-down

सरकारी कर्मियों को नहीं मिली सैलरी

वोटिंग से पहले व्‍हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सलाहकारों की ओर से वीटो का प्रस्‍ताव दिया गया है। व्‍हाइट हाउस के मुताबिक सलाहकारों ने कहा है कि कि ट्रंप उस समय वीटो का सहारा लें अगर कांग्रेस ट्रंप की अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर बनने वाली दीवार के लिए किसी भी तरह का अतिक्ति फंड रिलीज किए बिना बिल को पास कर देती है। मैक्सिको बॉर्डर वॉल को लेकर अमेरिका को तीसरी बार शटडाउन का सामना करना पड़ा और वह भी सिर्फ एक साल के अंदर। ट्रंप ने इस स्थिति के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को स्थिति के लिए जिम्‍मेदार ठहराया था। शटडाउन का सबसे ज्‍यादा खामियाजा सरकारी कर्मियों को भुगतना पड़ा। उन्‍हें क्रिसमस और नया साल बिना सैलरी के मानने को मजबूर होना पड़ा। शटडाउन की वजह से सरकारी संस्‍थाओं के करीब आठ लाख इंप्‍लॉयीज को छुट्टियों के सीजन में सैलरी नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+