US House में अपनी ही मांग पूरी होने से मुश्किल में घिर गए ट्रंप, जानिए कैसे?

वाशिंगटन। US House Approves Covid Aid Chekcs: डोनाल्ड ट्रंप के लंबे ड्रामे के बाद आखिरकार अमेरिकी कांग्रेस के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने अमेरिकी लोगों के लिए 2000 डॉलर के राहत चेक को मंजूरी दे दी है। हाउस ने 275-134 से इस बिल को पास कर दिया। हाउस से पास होने के बाद यह बिल सीनेट में रिपब्लिकन के प्रभाव वाली सीनेट में भेज दिया गया है। इसके पहले कांग्रेस ने 892 अरब डॉलर के बिल को पास किया था जिसमें लोगों को दिए जाने वाले राहत चेक की राशि 600 डॉलर रखी थी। इसे कम बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

Donald Trump

ट्रंप ने पिछले सप्ताह कांग्रेस से पास बिल को ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि इस बिल में दिया जाने वाला 600 डॉलर का राहत चेक बहुत ही कम है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 2000 डॉलर किए जाने की मांग की थी और न होने पर बिल पर साइन करने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसी रविवार ट्रंप ने आखिरकार बिल पर साइन कर दिया जिसके बाद अमेरिका में संभावित बंदी को टाला जा सका।

डेमोक्रेट ने ट्रम्प को डाला मुश्किल में
वहीं डेमोक्रेट ने हाउस से बिल को पास करके ट्रम्प को मुश्किल हालात में डाल दिया है। दरअसल ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के सांसदों ने ही हाउस में इस राशि को बढ़ाने के विरोध में वोट किया है जबकि इसके लिए राष्ट्रपति का रुश काफी सख्त रहा था। ट्रंप को पद से हटने में अब 30 दिन भी नहीं बचे हैं और ऐसे में रिपब्लिकन का उनकी ही मांग के विरोध में वोट डालना उनके लिए काफी मुश्किल भरा है।

अब ये बिल सीनेट में पेश किया जाना है जहां पर रिपब्लिकन का प्रभाव वाली है लेकिन कई रिपब्लिकन इस राहत राशि को बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि राशि बढ़ाने से वित्त विभाग पर बहुत बोझ पड़ेगा। टैक्स को लेकर बनी संयुक्त कमेटी के मुताबिक राशि को बढ़ाने से 464 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी। पहले ही कांग्रेस 892 अरब डॉलर की सहायता राशि पास कर चुकी है ऐसे में इस नई राशि पर सीनेट क्या फैसला करती है यह देखने लायक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+