दुश्‍मन चीन की तरफ से अमेरिका में पहुंची नई आफत, 50 राज्‍यों में मिले रहस्‍यमय बीजों के पैकेट

वॉशिंगटन। चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस की मार झेल रहे अमेरिका में दुश्‍मन देश से अब नई आफत आ रही है। अमेरिका के कृषि विभाग, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्‍चर (यूएसडीए) के एनिमल एंड प्‍लांट हेल्‍थ इनस्‍पेक्‍शन सर्विस (एपीएचआईएस) की तरफ से लोगों को रहस्‍यमय बीजों के पैकेट को लेकर आगाह किया जा रहा है। न्‍यूज चैनल सीबीएस की तरफ से पुष्टि की गई है कि 50 राज्‍यों के नागरिकों को अब तक इन रहस्‍यमय बीजों के पैकेट मिल चुके हैं।

Recommended Video

      China से America आ रहे इन Mystery Seeds Packet में आखिर क्या है? | वनइंडिया हिंदी
      mysterious-seeds

      नागरिकों से कहा गया पैकेट न खोलें

      यूएसडीए ने कहा है कि इन पैकेट्स को न खोलें और न ही उन्‍हें बोएं। इन बीजों को लेकर अधिकारी खासे चिंतित हैं और उनका मानना है कि इन बीजों को चीन से भेजा जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो पैकेट में तेजी से फैलने वाला कोई खतरनाक तत्‍व हो सकता है। दिलचस्‍प बात है कि कभी गहनों और कभी खिलौनों के नाम आने वाले पैकेट्स में जो बीज हैं वो बीज कैसे हैं और क्यों भेजे गए हैं, इसका प्रशासन को कोई अंदाजा नहीं है। इसलिए नागरिकों को लगातार आगाह किया जा रहा है कि इन्‍हें बोने की गलती न करें।पैकेट्स को 'चाइना पोस्ट' से भेजा जा रहा है।

      अथॉरिटीज इकट्ठा कर रही हैं पैकेट

      एपीएचआईएस ने लोगों से कहा गया है कि वे पैकेट को मेलिंग लेबल के साथ संभालकर रखें और अंजान बीजों को बोएं नहीं।यूएसडीए का कहना है कि ऐसे पैकेट इकट्ठा किए जा रहे हैं और उनका टेस्ट कर यह पता लगाया जाएगा कि ये अमेरिका की खेती या फिर पर्यावरण के लिए खतरा तो नहीं हैं। केंटकी के एग्रीकल्चर कमिश्नर रायन क्वॉर्ल्स का कहना है कि इस वक्त इस बारे में जानकारी नहीं है कि यह एक फर्जी की खबर है या मजाक है या फिर कोई इंटरनेट स्कैम है या बायो टेररिज्‍म है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को चेताया है कि ये बीज बोए न जाएं वरना कोई खतरनाक प्रजाति पैदा हो सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+