अमेरिका ने NKorea के आसमान पर उड़ाया 4 फाइटर जेट और 2 बमवर्षक विमान

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया की ओर से हाल में किए गए परमाणु और मिसाइल परीक्षण का अमेरिका की ओर से करारा जवाब दिया गया है। अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर से चार फाइटर जेट और दो बमवर्षक विमान उड़ाए हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

अमेरिका ने उड़ाए फाइटर जेट

अमेरिका ने उड़ाए फाइटर जेट

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चार एफ-35बी फाइटर जेट और दो बी-1बी बमवर्षक विमानों ने कोरिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरी है। उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु और मिसाइल हमले की धमकियों के मद्देनजर अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर ये शक्ति प्रदर्शन किया है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया बयान

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया बयान

उत्तर कोरिया की ओर से 3 सितंबर को छठा सबसे ताकतवर न्यूक्लियर टेस्ट किया गया। इसके बाद शुक्रवार को जापान के ऊपर से मिसाइल टेस्ट किया गया, जिससे तनाव काफी बढ़ गया। उत्तर कोरिया की ओर से उठाए गए कदमों के बाद आखिरकार अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने कोरियाई प्रायद्वीप में उड़ान भरी है। इस कदम के साथ साफ हो गया कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विवाद गहरा सकता है।

अमेरिका और उत्तर कोरिया में बढ़ सकता है तनाव

अमेरिका और उत्तर कोरिया में बढ़ सकता है तनाव

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका के फाइटर और बमवर्षक विमान के उड़ान भरना अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा परमाणु परीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। दोनों साझा ताकत का प्रदर्शन करने के लिए ये अभ्यास करते रहे हैं। इससे पहले 31 अगस्त को ऐसा ही कदम उठाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+