अमेरिका ने पहले BLA को आतंकी संगठन घाेषित किया, अब आतंकवाद-रोधी वार्ता के बाद पाकिस्तान की तारीफ
United States and Pakistan: इस्लामाबाद में मंगलवार को संपन्न हुई पाकिस्तान-अमेरिका आतंकवाद-रोधी वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी हुआ। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों में जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही अमेरिका ने आतंकवादियों पर नियंत्रण पाने में पाकिस्तान की "निरंतर सफलता" की भी सराहना की, जो क्षेत्र और विश्व के लिए खतरा बने हुए हैं।
दोनों देशों द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को "क्षेत्र और दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली आतंकवादी संस्थाओं को नियंत्रित करने में उसकी निरंतर सफलता" के लिए सराहा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह संयुक्त बयान साझा किया है।

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार इस बयान में बताया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों में नागरिकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सदस्यों के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की है। इनमें बर्बर जफर एक्सप्रेस आतंकवादी हमला और खुजदार में एक स्कूल बस में हुआ बम धमाका भी शामिल है।
पहले यूएस ने बीएलए को आतंकी संगठन घोषित किया
यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तानी अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी 'द मजीद ब्रिगेड' को विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में घाकिष किया है। अमेरिका ने ये कदम पाकिस्तान के अनुरोध के बाद उठाया है।
BLA बलुचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहा है
याद रहे BLA, जिसे अमेरिका और पाकिस्तान दोनों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है, दशकों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह में शामिल रहा है। यह अपने प्राकृतिक संसाधन-संपन्न प्रांत के लिए स्वतंत्रता की मांग कर रहा है। अमेरिका ने 2019 में कई आतंकवादी हमलों के बाद BLA को एक विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) के रूप में नामित किया था। राज्य सचिव मार्को रुबियो ने एक प्रेस बयान में कहा था, "2019 के बाद से, BLA ने मजीद ब्रिगेड सहित कई अतिरिक्त हमलों की जिम्मेदारी ली है।"
असीम मुनीर के अमेरिका दौरा
हाल ही में रविवार को, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत के साथ चार दिवसीय संघर्ष के बाद दूसरी बार वाशिंगटन का दौरा किया। वहां उन्होंने शीर्ष अमेरिकी राजनीतिक और सैन्य नेताओं से मुलाकात की। बयान के अनुसार, सेना प्रमुख ने वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ-साथ पाकिस्तानी प्रवासियों के सदस्यों के साथ भी उच्च-स्तरीय बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications