जस्टिन बीबर के शो के बाद आयोजित पार्टी में गोलीबारी, चार लोग घायल

नई दिल्ली, 13 फरवरी: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जहां शनिवार सुबह लॉस एंजिल्स के एक रेस्टोरेंट के बाहर चार लोगों को गोली मार दी गई। सभी घायल जस्टिन बीबर के शो के बाद आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। पुलिस ने घायलों की पहचान नहीं बताई है, बस इतना कहा कि उनकी उम्र क्रमश: 60, 22, 20 और 19 साल है। फिलहाल स्थानीय अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा और उनकी हालत स्थिर है।

America

एलएपीडी के अधिकारी लिजेथ लोमेली ने मुताबिक द नाइस गाय (The Nice Guy) रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जब पुलिस वहां पर पहुंची तो सिर्फ दो घायलों को ही पाया, बाकी के दो घायल अपने आप अस्पताल चले गए थे। सभी चारों का इलाज चल रहा और वो खतरे से बाहर हैं।

TMZ.com की रिपोर्ट के मुताबिक रैपर कोडक ब्लैक रेस्टोरेंट के बाहर लोगों के एक ग्रुप के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसके बाद वहां पर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में मौके पर गोलीबारी भी हुई। सूत्रों के मुताबिक ब्लैक भी घायलों में से एक हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। ब्लैक का कानूनी नाम बिल कापरी है।

पुलिस ने लोगों से अपील
अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के पास हमलावर की कोई जानकारी है, तो वो पुलिस को दें, ताकी उसकी पहचान की जा सके। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+