निज्जर की हत्या पर बोला अमेरिका- खुफिया आधार पर ही कनाडा के पीएम ने भारत पर लगाया आरोप
कनाडा और भारत के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिका की तरफ एक बड़ा बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने पुष्टि की है कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद ही भारत पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा को पांच देशों के लिए काम करने वाली खुफिया एजेंसी Five Eyes से रिपोर्ट मिली थी कि निज्जर की हत्या भारतीय एजेंट ने की है।
शीर्ष राजनयिक ने पुष्टि करते हुए कहा कि फाइव आईज देशों के बीच खुफिया जानकारी थी, जिसके कारण कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की धरती पर एक खालिस्तानी चरमपंथी की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के बारे में आरोप लगाया था। बता दें कि Five Eyes पांच देशों के लिए खुफिया एजेंसी का काम करती है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड शामिल हैं। यह निगरानी-आधारित और सिग्नल इंटेलिजेंस दोनों है।

कनाडा के 24 घंटे के ऑल-न्यूज नेटवर्क सीटीवी न्यूज चैनल के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइव आईज पार्टनर्स के बीच साझा खुफिया जानकारी थी, जिसने भारत सरकार और एक कनाडाई नागरिक की हत्या के बीच संभावित लिंक होने की जानकारी ट्रूडो को दी थी।












Click it and Unblock the Notifications