'समय पर और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएं', अमेरिका ने इलेक्शन टाल रहे पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव

US on Pakistan Election: अमेरिका ने पाकिस्तान में "समय पर" और "स्वतंत्र और निष्पक्ष" चुनाव कराने के लिए जोर बढ़ाना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर बार बार बहाना बनाने वाले पाकिस्तान से अमेरिका ने 'सयम पर और निष्पक्ष' चुनाव करवाने के लिए कहा है। पाकिस्तान का कहना है, कि आर्थिक तंगी की वजह से चुनाव में देरी होने की संभानवा मंडरा रही है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को एक प्रेस बयान में कहा, कि कार्यवाहक उप विदेश मंत्री और राजनीतिक मामलों की अवर सचिव विक्टोरिया नूलैंड ने कार्यवाहक पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के साथ टेलीफोन पर चुनाव को लेकर बातचीत की है।

us on pakistan election

पाकिस्तान पर प्रेशर बढ़ा रहा अमेरिका

मंगलवार को हुई बातचीत के दौरान, नूलैंड ने विदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर जिलानी को बधाई दी और आपसी चिंता के मुद्दों पर, अमेरिका-पाकिस्तान साझेदारी को व्यापक और गहरा करने पर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कि उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता, समृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ निरंतर जुड़ाव से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की।

मिलर ने कहा, कि नूलैंड और जिलानी ने पाकिस्तान में "समय पर, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के महत्व पर भी चर्चा की"। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के विघटन के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव होने हैं, जिसे 9 अगस्त को समय से पहले भंग कर दिया गया था।

हालांकि, 90 दिनों के भीतर होने वाले चुनावों में भी देरी होने की संभावना है, क्योंकि सरकार ने घोषणा की है, कि चुनाव नई जनगणना पूरी होने और नए निर्वाचन क्षेत्र की सीमाएं तय होने के बाद ही हो सकते हैं।

इस कवायद को पूरा होने में लगभग चार महीने लग सकते हैं, जिसका मतलब है कि चुनाव अगले साल तक टल सकते हैं।

अमेरिका हाल में पाकिस्तान के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करने में काफी सक्रिय रहा है।

इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बधाई ट्वीट के जवाब में, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकर ने अमेरिका को देश में "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया" का आश्वासन दिया था।

पाकिस्तान के अंतरिम प्रधान मंत्री बनने के लिए कक्कड़ को बधाई देते हुए, एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया था, कि "जैसा कि पाकिस्तान अपने संविधान और फ्री स्पीच और सभा की स्वतंत्रता के अधिकारों के मुताबिक, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी कर रहा है, हम आर्थिक समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।"

इससे पहले भी नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के आईएमएफ के साथ स्टैंडबाय समझौता हासिल करने में कामयाब होने के बाद भी, ब्लिंकन ने एक बयान जारी किया था।

वाशिंगटन से एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया था, कि "हम इस कठिन समय के दौरान पाकिस्तानी लोगों के साथ खड़े हैं और पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए एक कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मंजूरी का स्वागत करते हैं। हम पाकिस्तान से व्यापक आर्थिक सुधारों और टिकाऊ आर्थिक सुधार की दिशा में @IMFNews के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह करते हैं।"

आपको बता दें, कि वैश्विक ऋणदाता आईएमएफ 29 जून को पाकिस्तान को 3 अरब अमेरिकी डॉलर का बेलआउट देने पर सहमत हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+