Russia-Ukraine War: एटम बम गिरने की आशंका, रूस की चेतावनी के बाद अमेरिका ने यूक्रेन में बंद किया दूतावास
Russia-Ukraine War: जो बाइडेन से मंजूरी मिलते ही यूक्रेन ने रूस के अंदर अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया, जिसके बाद अब माना जा रहा है, कि रूस विनाशक पलटवार कर सकता है और इस बीच, अमेरिका ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास बंद कर दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने अपने दूतावास को उस वक्त बंद करने का फैसला किया है, जब उसे रिपोर्ट मिली है, कि उसके दूतावास पर 'हवाई हमले' हो सकते हैं।

कीव में अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास मामलों ने कहा है, कि "अत्यधिक सावधानी के चलते, दूतावास को बंद कर दिया जाएगा और दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया जा रहा है।"
अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी है, कि यदि हवाई अलर्ट जारी किया जाता है तो वे तुरंत शरण लेने के लिए तैयार रहें।
यह ताजा तनाव तब भड़का है, जब यूक्रेन ने चेतावनी दिए जाने के बावजूद अमेरिका से मिले ATACMS के जरिए रूस पर हमले किए हैं। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिका की चेतावनी के बाद भी यूक्रेन को इस मिसाइल के इस्तेमाल की मंजूरी दी है, जिसके बाद रूस ने अपने परमाणु बम के इस्तेमाल करने की नीति को भी बदल दिया है, जिससे दुनिया में परमाणु युद्ध शुरू होने का खतरा काफी बढ़ गया है।
रूस, पिछले कई महीनों से पश्चिम को चेतावनी दे रहा था, कि यदि अमेरिका यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में अमेरिकी, ब्रिटिश और फ्रांसीसी मिसाइलों को लॉन्च करने की अनुमति देता है, तो मास्को इन नाटो देशों को सीधे संघर्ष में शामिल मानेगा। अक्टूबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, कि मास्को रूसी सीमा के भीतर अमेरिकी निर्मित हथियारों का उपयोग करके यूक्रेनी हमलों का जवाब देगा।
मंगलवार को पुतिन ने पारंपरिक हमलों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए परमाणु प्रतिक्रिया की सीमा को कम कर दिया, जिससे रूस और पश्चिम के बीच 50 वर्षों में सबसे अधिक तनाव के बीच परमाणु जोखिम बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications