US elections 2024: कमला हैरिस फिर लड़ेगी उप-राष्ट्रपति चुनाव, बाइडेन के साथ दावेदारी का किया ऐलान
कमला हैरिस ने ट्वीट कर घोषणा की है कि वो दोबारा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हमें विश्वास है कि हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा जितना हमारी इसके लिए लड़ने की इच्छा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने औपचारिक रूप से दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ 2024 में होने वाले उपराष्ट्रपति पद के लिए एक बार फिर से कमला हारिस ने दावेदारी ठोकी है। उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कि वो भी दोबारा उप-राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट करके ऐलान किया कि वो दोबारा चुनाव लड़ेंगी। कमला ने ट्वीट में लिखा, "एक अमेरिकी होने के नाते हम स्वतंत्रता और अधिकार में विश्वास रखते हैं। हमें यकीन है कि हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा जितना हमारी इसके लिए लड़ने की इच्छा है। इसी वजह से जो बाइडन और मैं दोबारा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।"
As Americans, we believe in freedom and liberty—and we believe that our democracy will only be as strong as our willingness to fight for it.
That’s why @JoeBiden and I are running for reelection. pic.twitter.com/W7YA0HZfm0
— Kamala Harris (@KamalaHarris) April 25, 2023
इससे पहले 80 साल के जो बाइडेन ने वीडियो रिलीज कर 2024 में होने वाले चुनावों को लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अपनी उम्मीदवारी पेश की है। इसके साथ ही उन्होंने ये घोषणा करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस एक बार फिर से उनकी साथी होंगी।
जो बाइडेन ने जनवरी 2022 में कहा था कि अगर 2024 में वह चुनाव लड़ते हैं तो उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ही उनकी साथी होंगी। हालांकि 2020 में जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि कमला हैरिस साल 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में दावेदारी पेश करेंगी।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा की। एक वीडियो जारी करते हुए जो बाइडेन ने कहा- चार साल पहले जब मैनें चुनाव लड़ा तो कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा को बचाने की लड़ाई लड़ रहे। अब भी ऐसा ही है। इसलिए मैं फिर से चुनाव लडूंगा।
आपको बता दें कि चार साल पहले 2020 में राष्ट्रपति चुनावों के लिए भी उन्होंने ऐसे ही 25 अप्रैल को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications