US Election 2020: 8 करोड़ वोट्स के साथ एतिहासिक जीत की तरफ बढ़ते जो बाइडेन
वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन के जीत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 3 नवंबर को हुए चुनाव में निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन 80 मिलियन वोट्स हासिल करने की तरफ हैं। अभी तक बैलेट्स की गिनती जारी है और बाइडेन एतिहासिक जीत की तरफ हैं। बाइडेन पहले ही सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर अभी तक बाइडेन को इतिहास में सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए हैं।

अब तक 155 मिलियन वोट्स की गिनती
चुनाव के बाद अब तक 155 मिलियन से ज्यादा वोट्स की गिनती हो चुकी है। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क में गिनती जारी है। इस बार यहां पर टर्नआउट करीब 65 प्रतिशत का रहा। यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट के मुताबिक सन् 1908 के बाद से यह पहला मौका था जब इतनी भारी संख्या में वोट डाले गए हैं। बाइडेन पॉपुलर वोट में लीड कर रहे हैं। अब तक करीब 6 मिलियन वोट उन्हें मिल चुके हैं। रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन सबके बीच लगातार यह दावा कर रहे हैं कि चुनाव उन्होंने जीता है। वहीं, उनके समर्थक भी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रंप कैंपेन की तरफ से हर बैटलग्राउंड स्टेट में कोर्ट में नतीजों को चुनौती दी जा रही है। अमेरिकी मीडिया की मानें तो ट्रंप कैंपेन की कोशिश नतीजों के ऐलान में देरी करने की है।
सिर्फ शोर मचा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
राइस यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास पर नजर रखने वाले डगलस ब्रिंकले ने कहा, 'बस शोर हो रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप कुछ नहीं कर सकते हैं, वह खुद अपनी दुकान चीन में चला रहे हैं। एक बार जब यह शोर हल्का हो जाएगा तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि बाइडेन को बड़ी जीत हासिल हुई है।' जो बाइडेन के पास इस समय 290-292 के बीच इलेक्टोरल कॉलेज हैं। लेकिन इसमें अभी तक जॉर्जिया के वोट शामिल नहीं हैं जहां पर बाइडेन को ट्रंप पर 0.3 प्रतिशत की लीड हासिल है। अगर यहां पर बाइडेन ने लीड बरकरार रखी तो फिर उन्हें 306 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications