US Election Results: हार के करीब पहुंचे ट्रंप पर ग्रेटा थनबर्ग ने उन्हीं के शब्दों में कसा तंज, बोलीं- अब चिल करो
US Election Results: हार के करीब पहुंचे ट्रंप पर ग्रेटा थनबर्ग ने उन्हीं के शब्दों में कसा तंज, बोलीं- चिल करो
नई दिल्ली। अमेरिकी में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछड़ गए हैं। वहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत करीब-करीब तय हो गई है। ट्रंप के हार के नजदीक पहुंचने के बाद स पर्यावरण ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने उन पर तंज कसा है। दरअसल, स्वीडन की ऐक्टिविस्ट ग्रेटा ने ट्रंप को करीब एक साल पुराने उनके एक ट्वीट का जवाब दिया है। तब पर्यावरण के मुद्दे पर संवेदनशीलता को लेकर ट्रंप ने ग्रेटा को मजे करने को कहा था। अब ग्रेटा ने उनको कहा है कि मजे करिए।

क्या कहा है ग्रेटा ने
चुनाव में पिछड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप धांधली और कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में गड़बड़ी की बात कहते हुए गुरुवार को ट्वीट कर वोटों की गिनती रोक देने की बात कही थी। इस ट्वीट पर 17 साल की ग्रेटा थनबर्ग ने लिखा- ये हास्यास्पद है, डोनाल्ड ट्रंप को अपने गुस्से को काबू कैसे करें, इस पर काम करना चाहिए, फिर दोस्तों के साथ एक अच्छी पुरानी फिल्म देखने जाना चाहिए! चिल, डोनाल्ड, चिल!
Recommended Video

डोनाल्ड ट्रंप ने यही सब ग्रेटा को 11 महीने पहले कहा था
बीते साल दिसंबर में ग्रेटा को अमेरिकी मैग्जीन टाइम ने 2019 का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया था। तब ट्रंप ने पर्यावरण समिट के दौरान स्टेज पर भावुक होने को लेकर ग्रेटा का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने तब ट्वीट कर लिखा था- बेहद हास्यास्पद। ग्रेटा को अपने ऐंगर मैनेजमेंट की समस्या पर काम करना चाहिए, इसके बाद उन्हें अपने एक दोस्त के साथ अच्छी ओल्ड फैशन्ड फिल्म देखने चाहिए। चिल ग्रेटा, चिल। अब ग्रेटा ने ट्रंप के शब्दों को हू-ब-हू दोहराते हुए उनको जवाब दिया है।

वायरल हो रहा है ग्रेटा का ट्वीट
ग्रेटा थेनबर्ग का ट्रंप को जवाब देने वाला ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। दरअशल बीते करीब दो सालों में पर्यावरण के मुद्दे पर ट्रंप से उनकी कम ही बनी है। ग्रेटा बीते साल तब चर्चा में आई थीं, जब पर्यावरण के मुद्दे पर अपनी देश स्वीडन की संसद के बाहर प्रदर्शन किया था और विश्वभर में युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने 'फ्राइडेज फॉर फ्युचर' प्रदर्शन की अगुवाई की थी, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में दुनियाभर के शक्तिशाली नेताओं को कहा था कि वो ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से निपटने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications