US Election: 253 इलेक्टोरल वोटों से आगे हैं जो बाइडेन, कहा- कोई संदेह नहीं है कि मुझे ही विजेता घोषित किया जाएगा
US Election: 253 इलेक्टोरल वोटों से आगे हैं जो बाइडेन, कहा- कोई संदेह नहीं है कि मुझे ही विजेता घोषित किया जाएगा
US Election Update: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। ताजा चुनावी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) 253 इलेक्टोरल वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) को अब तक 214 वोट मिले हैं। इसी बीच जो बाइडेन ने कहा है कि उन्हें कोई संदेह नहीं है, वोट की गिनती समाप्त होने पर उन्हें ही विजेता घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मतदाता धैर्य बनाए रखें, नतीजे जल्द सामने आएंगे और वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराएंगे।
Recommended Video

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बाइडेन ने कहा, मुझे ये बहुत अच्छे से पता है की यहां चीजें कैसे चल रही है। हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जब गिनती खत्म हो जाएगी, तो सीनेटर कमला हैरिस और मुझे विजेता घोषित किया जाएगा।
शांति बनाए रखिए, हमलोग जीतेंगे: जो बाइडेट
इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लोगों से शांत रहने की अपील की है। जो बाइडेन ने ट्वीट किया, मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं। प्रक्रिया चल रही है। गिनती पूरी हो रही है।
एक अन्य ट्वीट में जो बाइडेन ने कहा, लोकतंत्र में कभी-कभी गड़बड़ होता है, इसलिए कभी-कभी इसके लिए थोड़ा धैर्य की आवश्यकता होती है।
बाइडेन ने कहा, लोगों को चुप नहीं कराया जाएगा, उन्हें धमकाया नहीं जाएगा, या आत्मसमर्पण करने को नहीं कहा जाएगा। हर वोट की गिनती होनी चाहिए। आपलोग भरोसा रखिए, हमलोग जीतेंगे।
इन चार राज्यों पर टिकीं सबकी निगाहें
अमेरिका में सबकी निगाहें इन चार राज्यों पर टिकी हैं, जिसमें पेंसिलवेनिया, जॉर्जिया, नेवाडा और एरिजोना है। पेंसिलवेनिया में 20 इलेक्टोरल वोट हैं, जॉर्जिया में 16 वोट हैं, नेवाडा में 6 और एरिजोना में 11 वोट हैं।
पेंसिलवेनिया और जॉर्जिया रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता है। वहीं नेवाडा और एरिजोना को डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है। ऐसे में अगर डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ वाले नेवाडा और एरिजोना के 17 इलेक्टोरल वोट जो बाइडेन जीत जाते हैं तो 253 इलेक्टोरल वोटों का आंकड़ा 270 हो जाएगा और वह चुनाव जीत जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications