US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 22 दिन पहले बदला गेम, ट्रंप Vs कमला, 3 नये सर्वे में कौन आगे?
US Election News in Hindi: अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 22 दिन बचे हैं, लेकन उससे पहले मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और कई सर्वेक्षणों से पता चला है, कि कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप से लगातार पिछड़ती जा रही हैं।
रविवार को जारी तीन सर्वेक्षणों के मुताबिक, व्हाइट हाउस की रेस जब अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है, तो कमला हैरिस, जो अभी तक डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बनाकर चल रही थीं, वो कई राज्यों में या तो पिछड़ गई हैं, या फिर दोनों उम्मीदवारों के बीच का फासला करीब करीब खत्म हो गया है।

दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा अमेरिकी चुनाव
NBC न्यूज के लेटेस्ट सर्वेक्षण में, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्मीदवार 5 नवंबर के मतदान से पहले राष्ट्रीय स्तर पर 48-48 प्रतिशत वोटों के साथ बराबरी पर आ चुके हैं, जबकि पिछले महीने के सर्वेक्षण में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप से पांच अंकों से आगे चल रही थीं। यानि, नये सर्वे में कमला हैरिस को बहुत बड़ा झटका लगा है।
ABC News/Ipsos poll के लेटेस्ट सर्वेक्षण में, कमला हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच 50 प्रतिशत से 48 प्रतिशत आगे हैं। जबकि पिछले महीने इसी सर्वेक्षण में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस, 52 प्रतिशत से 46 प्रतिशत आगे थीं।
जबकि, CBS News/YouGov के नवीनतम सर्वेक्षण में कमला हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच 51 प्रतिशत से 48 प्रतिशत आगे हैं, जबकि पिछले महीने उन्हें चार अंकों की बढ़त मिली थी।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कमला हैरिस, रियल क्लियर पोलिंग के प्रमुख सर्वेक्षणों के कुल योग में 1.4 प्रतिशत अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि शनिवार को उनकी बढ़त 2.2 प्रतिशत थी।
डेमोक्रेट्स के बीच इस चिंता के बीच मतदान के आंकड़ों में तेजी आई है, कि कमला हैरिस हिस्पैनिक और अफ्रीकी अमेरिकियों के बीच समर्थन हासिल करने में नाकाम दिख रही हैं, जो पार्टी के दो प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा तादाद में हैं।
हालांकि कमला हैरिस सभी जातियों की महिलाओं के बीच आगे चल रही हैं, लेकिन उन्हें अफ्रीकी अमेरिकियों और हिस्पैनिक लोगों सहित पुरुषों के बीच वोट बटोरने में संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। सर्वे में पता चला है, कि इन वर्गों के बीच डोनाल्ड ट्रंप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं।
शनिवार और रविवार को जारी किए गए New York Times/Siena College polls के सर्वेक्षणों में, कमला हैरिस ने 78 प्रतिशत अश्वेत मतदाताओं और 56 प्रतिशत हिस्पैनिक मतदाताओं का समर्थन हासिल करते दिख रही हैं, लेकिन कमला हैरिस के साथ दिक्कत ये है, कि 2020 और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में इन दोनों ही वर्गों के 90 प्रतिशत से ज्यादा वोट डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों जो बाइडेन और हिलेरी क्लिंटन को मिले थे। यानि, कमला हैरिस को अश्वेत मतदाताओं से 90 प्रतिशत की जगह सिर्फ 78 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।

ओबामा की अपील भी अश्वेत वोटरों पर नाकाम?
गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अश्वेत पुरुषों को कमला हैरिस की उम्मीदवारी के प्रति उतना उत्साह नहीं दिखाने के लिए फटकार लगाई है, जितना 2008 और 2012 में उनके अभियानों के दौरान मिला था। बराक ओबामा को अश्वेत पुरूषों का दोनों चुनावों में एकतरफा समर्थन मिला था, जिससे उन्होंने आसानी से चुनावी जीत हासिल की थी।
ओबामा ने पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में एक चुनावी कार्यक्रम में कहा, "आप सभी तरह के कारण और बहाने बना रहे हैं, मुझे इससे परेशानी है।"
पेंसिल्वेनिया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक स्विंग स्टेट बन चुका है और अगर यहां कमला हैरिस हारती हैं, तो उनका व्हाइट हाउस पहुंचने का सपना टूट सकता है।
पेंसिल्वेनिया, उन सात प्रमुख स्विंग स्टेट्स में से एक है, जिनसे चुनाव का फैसला होने की उम्मीद है।
बराक ओबामा ने कहा, कि "क्योंकि इसका एक हिस्सा मुझे सोचने पर मजबूर करता है, और मैं सीधे पुरुषों से बात कर रहा हूं- इसका एक हिस्सा मुझे यह सोचने पर मजबूर करता है कि, ठीक है, आप राष्ट्रपति के रूप में एक महिला के विचार को महसूस नहीं कर रहे हैं, और आप इसके लिए अन्य विकल्प और अन्य कारणों के साथ आ रहे हैं।"

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्विंग स्टेट्स पर अपने चुनावी अभियानों को केंद्रित कर दिया है और काफी आक्रामकता से चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। कमला हैरिस ने जहां उत्तरी कैरोलिना में रैली की है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने एरिज़ोना में कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले में एक अभियान रैली में, कमला हैरिस ने हाल ही में आए तूफानों के प्रति सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। कमला हैरिस ने कहा, "गलत सूचनाओं के साथ दिक्कत ये होती है, कि इससे लोगों को जीवन-रक्षक जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाता है, क्योंकि उन्हें विश्वास दिला दिया जाता है, कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।"
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने एरिज़ोना के प्रेस्कॉट वैली में एक रैली के दौरान 10,000 अतिरिक्त सीमा गश्ती एजेंटों की भर्ती करने का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा, "जीतने के बाद, मैं कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से तत्काल सभी एजेंटों के लिए 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि को मंजूरी देने के लिए कहूंगा, क्योंकि उन्हें लंबे समय से वेतन वृद्धि नहीं मिला है और हर एक एजेंट को 10,000 डॉलर का रिटेंशन और साइनिंग बोनस दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications