US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, कौन बनेगा राष्ट्रपति? अंतिम सर्वे में बदला अमेरका का मूड
US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है और द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज की तरफ से करवाए गये लेटेस्ट और अंतिम राष्ट्रीय सर्वेक्षण में अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए चिंताजनक संकेत दिखाई दे रहे हैं।
नवीनतम सर्वेक्षणों में कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पिछड़ता हुआ दिखाया गया है।

ये आंकड़े कमला हैरिस के चुनाव अभियान के लिए चिंताजनक हो सकते हैं, क्योंकि इसी संस्था की तरफ से किए गए पिछले सर्वेक्षण में कमला हैरिस को ट्रंप के खिलाफ 3 प्रतिशत ज्यादा अंक दिए गए थे। लेकिन, नए सर्वेक्षणों में संभावना जताई गई है, कि पॉपुलर वोटिंग, जो 5 नवंबर को होने जा रही है, उसमें डोनाल्ड ट्रंप जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो डेमोक्रेटिक पार्टी, पिछले चार चुनावों के बाद पहली बार लोकप्रिय वोट खो देगा। इस मामले में पार्टी का रिकॉर्ड शानदार रहा है, और डेमोक्रेट्स ने पिछले आठ चुनावों में से सात में लोकप्रिय वोट जीता है। हालांकि, अमेरिका में राष्ट्रपति कौन बनेगा, इसका फैसला इलेक्टोरेल कॉलेज से होता है और अगर कोई उम्मीदवार, पॉपुलर वोट में जीत भी जाता है और वो 270 इलेक्टर्स का समर्थन हासिल नहीं कर पाया, तो वो चुनाव हारा माना जाएगा।
नये पोल क्या कह रहे हैं?
राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के अभियान की शुरुआत में, कई लोगों ने अनुमान लगाया था, कमला हैरिस 5 नवंबर को होने वाले पॉपुलर वोट में डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले ज्यादा वोट बटोरेंगी, भले ही वो इलेक्टोरेल कॉलेज में ट्रंप से हार जाएं। लेकिन, न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वेक्षण ने सुझाव दिया है, कि 60 साल की डेमोक्रेटिक फायरब्रांड नेता कमला हैरिस, पॉपुलोर वोट भी हार सकती हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज पोल के अनुसार, दोनों उम्मीदवारों को पोल में 48-48 प्रतिशत लोकप्रिय वोट मिले। पिछले पोल में कमला हैरिस को ट्रंप के मुकाबकले 3 प्रतिशत ज्यादा पॉपुलोर वोट मिलने की संभावना जताई गई। पिछले सर्वे में कमला हैरिस सो 49 रप्रतिशथ और कमला हैरिस को 46 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई थी।
सर्वेक्षण में कमला हैरिस के लिए एक और बुरी खबर तब आई, जब इसमें कहा गया कि सिर्फ 28 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि एक देश के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। चूंकि हैरिस वर्तमान प्रशासन का हिस्सा हैं, इसलिए ऐसे आंकड़े उनकी स्थिति के लिए नकारात्मक हैं।
यह सर्वेक्षण 20-23 अक्टूबर को आयोजित किया गया था और इसमें दुनिया भर के 2,516 अमेरिकी मतदाताओं की प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया था। इसमें 2.2 प्रतिशत अंकों की त्रुटि का मार्जिन है। सभी सात स्विंग स्टेट्स में दोनों उम्मीदवारों के बीच मतदान अविश्वसनीय रूप से कड़ा बना हुआ है, जो सुझाव देता है, कि यह रेस अमेरिकी इतिहास में सबसे करीबी में से एक हो सकती है। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमेरिका को अपना पहला महिला राष्ट्रपति मिले पाएगा या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications