US Election: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 13 दिन बचे, क्या कहते हैं सर्वे, क्या कर रहे ट्रंप- कमला हैरिस

US Election Explainer: हवाई, मिसौरी, यूटा और विस्कॉन्सिन में मतदाताओं ने मंगलवार को मतदान करना शुरू कर दिया है, और ये उन राज्यों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हाल के हफ्तों में जल्दी मतदान शुरू कर दिया है। सर्वेक्षणों से पता चलता है, कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप, पूरे देश में और स्विंग स्टेट्स वाले राज्यों में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

मंगलवार को कमला हैरिस ने दो इंटरव्यू दिए- एक एनबीसी न्यूज को और दूसरा टेलीमुंडो को। इस बीच, ट्रंप ने लैटिनो नेताओं के साथ गोलमेज चर्चा की मेजबानी करने के बाद उत्तरी कैरोलिना में एक रैली की।

us-election-2024

आइये देखते हैं, कि सर्वेक्षण क्या कहते हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव किस दिशा में जा रहा है।

पोल से ताजा अपडेट क्या हैं?

पोल के अनुसार, दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। मंगलवार को रॉयटर्स/इप्सोस पोल ने बताया है, कि कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप से 3 प्वाइंट आगे चल रही हैं। कमला हैरिस को 46 प्रतिशत और ट्रंप को 43 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, सोमवार को बंद हुए छह दिवसीय सर्वेक्षण में कमला हैरिस की बढ़त पिछले सप्ताह रॉयटर्स/इप्सोस सर्वेक्षण में कमला हैरिस 45 प्रतिशत और डोनाल्ड ट्रंप 42 प्रतिशत पर चल रहे थे।

नए सर्वेक्षण में यह भी पता चला है, कि मतदाता अर्थव्यवस्था और आव्रजन पर नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, और आम तौर पर इन मुद्दों पर ट्रंप को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लगभग 60 प्रतिशत लोगों का मानना है, कि अर्थव्यवस्था गलत दिशा में जा रही है।

फाइव थर्टी एइट के दैनिक चुनाव सर्वेक्षण ट्रैकर के अनुसार, 22 अक्टूबर तक कमला हैरिस राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में डोनाल्ड ट्रंप से सिर्फ 1.9 प्रतिशत अंकों से आगे चल रही हैं।

राष्ट्रीय सर्वेक्षण मतदाताओं की भावनाओं के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान करते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फैसला इलेक्टोरल कॉलेज से होता है, जिसमें 7 राज्यों को स्विंग स्टेट बताया गया है। सात स्विंगस्टेट राज्यों - पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा में से प्रत्येक में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी करीबी मुकाबला है और दोनों बराबरी पर चल रहे हैं।

हालांकि, बहुत ज्यादा गहराई से देखने पर पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और एरिजोना में ट्रंप को मामूली बढ़त है, जबकि मिशिगन, विस्कॉन्सिन और नेवादा में कमला हैरिस मामूली बढ़त के साथ आगे हैं। लेकिन, इन सातों राज्यों में कौन जीतेगा, कोई नहीं कह सकता है।

लेकिन, सर्वे से एक बात का पता ये चला है, कि यदि इन राज्यों में मतदान संख्याओं के बीच ये मामूली अंतर बने रहते हैं, जैसा सर्वे से पता चलता है, तो डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की संभावना होगी। लेकिन, अगर ट्रंप के बढ़ता वाले राज्यों में से एक भी राज्य में कमला हैरिस आगे निकल जाती हैं, तो फिर व्हाइट हाउस का रास्ता उनके लिए खुल जाएगा।

us-election-2024

सर्वे के मुताबिक किस स्विंग स्टेट में किसे कितने वोट?

एरिजोना में डोनाल्ड ट्रंप को 48.6% और कमला हैरिस को 46.7% मिलने की संभावना

जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रंप को 48.5% और कमला हैरिस को 47% वोट मिलने की संभावना

मिशिगन में डोनाल्ड ट्रंप को 47.2% और कमला हैरिस को 47.5% वोट मिलने की संभावना

नॉर्थ कैरोलिना में डोनाल्ड ट्रंप को 48.2% और कमला हैरिस को 47.3% वोट मिलने की संभावना

नेवादा में डोनाल्ड ट्रंप को 47.1% और कमला हैरिस को 47.5% वोट मिलने की संभावना

पेंन्सिलवेनिया में डोनाल्ड ट्रंप को 47.8% और कमला हैरिस को 47.6% वोट मिलने की संभावना

विस्कॉन्सिन में डोनाल्ड ट्रंप को 47.5% और कमला हैरिस को 48% वोट मिलने की संभावना

मंगलवार को कमला हैरिस क्या कर रही थीं?

वाशिंगटन डीसी में एनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में कमला हैरिस ने कहा, कि उनकी टीम ट्रंप द्वारा किए गए किसी भी शुरुआती जीत के दावे को चुनौती देने के लिए तैयार है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि उनकी प्राथमिकता उन्हें हराना है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स के पास चुनाव को कमजोर करने के ट्रंप के किसी भी प्रयास का मुकाबला करने के लिए "संसाधन और विशेषज्ञता है"।

उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा व्यक्ति है, डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को खत्म करने की कोशिश की, जो अभी भी लोगों की इच्छा को नकारता है, जिसने यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पर हमला करने के लिए एक हिंसक भीड़ को उकसाया और लगभग 140 कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमला किया गया, कुछ मारे गए। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।"

वहीं, अमेरिका में स्पेनिश भाषा के टेलीविजन नेटवर्क टेलीमुंडो ने भी उनका साक्षात्कार लिया। एसोसिएटेड प्रेस समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम करेंगी, जो "श्रमिक वर्ग का समर्थन करती है"। उन्होंने उन समाधानों पर अपना ध्यान केंद्रित करने पर भी जोर दिया जो समुदाय के लिए "अधिक पूंजी ला सकते हैं"।

डोनाल्ड ट्रम्प क्या कर रहे थे?

डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में लैटिनो नेताओं के साथ एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया। अपने उद्घाटन भाषण में मियामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज़ और अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट सहित प्रमुख फ्लोरिडा रिपब्लिकन ने ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान हिस्पैनिक समुदाय का समर्थन करने के रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला।

अल जजीरा के मुताबिक, कमला हैरिस को लैटिनो मतदाताओं के बीच मजबूत समर्थन प्राप्त है, जबकि ट्रंप समुदाय से महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं, खासकर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों में। होलमैन ने कहा, "जब हम युद्ध के मैदान वाले राज्यों को देखते हैं, तो वोटो लैटिनो के अनुसार, हैरिस को 63 प्रतिशत लैटिनो मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है, जबकि ट्रंप को आधे से भी कम यानी 31 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है।"

ट्रंप और कमला हैरिस का आगे का कार्यक्रम क्या है?

कमला हैरिस CNN टाउन हॉल में भाग लेंगी

बुधवार को, CNN फिलाडेल्फिया के बाहर कमला हैरिस के साथ एक लाइव टाउन हॉल की मेजबानी करेगा, जिसमें मतदाताओं को लाइव दर्शक बनाया गया है। उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार वाल्ज़ शुक्रवार को शहर में वापस आने वाले हैं, जो उनकी उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद फिलाडेल्फिया में उनकी पहली यात्रा होगी।

इसके अलावा, गुरुवार को जॉर्जिया में एक रैली में कमला हैरिस और बराक ओबामा एक साथ दिखाई देने वाले हैं।

जॉर्जिया में प्रचार करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

वहीं, रिपोर्ट है, कि डोनाल्ड ट्रंप स्विंग स्टेट जॉर्जिया में प्रचार करने वाले हैं। फाइव थर्टीएट के दैनिक चुनाव सर्वेक्षण ट्रैकर के अनुसार, जॉर्जिया, जिसके बाद 16 इलेक्टोरेल कॉलेज हैं, वहां कमला हैरिस के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ 1.5 प्रतिशत वोटों से आगे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+