US Election 2020: जानिए कब आएंगे राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजे

वॉशिंगटन। आज अमेरिका में इलेक्‍शन डे है और देश की जनता अपने 46वें राष्‍ट्रपति के लिए वोट डालेगी। रिपलिब्‍कन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच इस समय कड़ा मुकाबला है। सभी बैटलग्राउंड स्‍टेट में बाइडेन आगे चल रहे हैं। बुधवार को हर किसी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। हर अमेरिकी राज्‍य में बैलेट की गिनती के लिए अलग प्रक्रिया है। इलेक्‍शन डे से पहले 96 मिलियन अमेरिकी अपना वोट डाल चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहे चुनाव काफी असाधारण हो गए हैं। एक नजर डालिए अमेरिका के बड़े राज्‍यों में कब वोटिंग खत्‍म होगी और कब नतीजे आ सकते हैं।

 us presidential election 2020

किस राज्‍य में कब पूरी होगी वोटिंग

फ्लोरिडा- यह अमेरिका सबसे अहम राज्‍य है और राष्‍ट्रपति ट्रंप का गृहनगर है। 24 सितंबर को यहां पर अर्ली वोटिंग शुरू हुई थी और माना जा रहा है कि 3 नवंबर को ही मतपत्रों की गिनती होगी। अमेरिका के समयानुसार रात आठ बजे वोटिंग बंद हो जाएगी। सबसे पहले इलेक्‍शन नाइट पर ही गिनती के बाद सबसे पहले प्री-इलेक्‍शन के नतीजे आएंगे।

जॉर्जिया-एक और बैटलग्राउंड स्‍टेट जहां पिछले चुनावों में राष्‍ट्रपति ट्रंप को जीत मिली थी। यहां पर अर्ली वोटिंग 19 अक्‍टूबर से शुरू हई है। यहां पर स्‍थानीय समयानुसार शाम 7 बजे वोटिंग बंद हो जाउएगी। यहां पर भी नतीजे 3 नवंबर को ही आने की उम्‍मीद है।

टेक्‍सास- सबसे ज्‍यादा आबादी वाले इस राज्‍य में चार नवंबर को सभी बैलेट्स पहुंच जाएंगे। 22 अक्‍टूबर को बड़े गावों में अर्ली वोटिंग शुरू हुई थी जबकि 30 अक्‍टूबर को छोटे गांवों में वोटिंग शुरू हुई। वहीं, 30 अक्‍टूबर को डाक के जरिए पहुंचे मतपत्रों की गिनती हो चुकी है और 3 नवंबर को कुछ और वोटों की गिनती होगी। यहां पर स्‍थानीय समयानुसार रात 9 बजे वोटिंग बंद हो जाएगी। ज्‍यादातर काउंटीज में प्री-इलेक्‍शन वोट्स के नतीजे पहले जारी किए जाएंगे। टेक्‍सास में आमतौर पर चुनाव वाली रात ही वोटों की गिनती हो जाती है।

एरिजोना- इस राज्‍य में 3 नवंबर को बैलेट पहुंचेंगे और वोटिंग रात 9 बजे बंद हो जाएगी। वोटिंग बंद होने के करीब एक घंटे बाद नतीजे आएंगे। एरिजोना में आमतौर पर इलेक्‍शन नाइट के बाद बैलेट्स की भारी संख्‍या होती है जिनकी गिनती की जाती है।

विस्‍कोन्सिन- यहां पर तीन नवंबर को डाक के जरिए मतपत्र पहुंचेंगे। 3 नवंबर से वोटों की गिनती शुरू होगी। स्‍थानीय समयानुसार रात नौ बजे वोटिंग बंद हो जाएगी। पहले अर्ली वोटिंग के नतीजे आएंगे और फिर इलेक्‍शन डे के रिजल्‍ट्स घोषित होंगे। माना जा रहा है कि 4 नवंबर तक ही यहां पर गिनती का काम पूरा हो सकेगा।

मिशीनगन-ट्रंप की नजरें इस राज्‍य पर टिकी हैं और यहां 3 नवंबर को बैलेट पहुंचेंगे। इलेक्‍शन डे यानी 3 नवंबर से ही वोटों गिनती शुरू होगी। वोटिंग रात 9 बजे बंद हो जाएगी। मिशीगन में गिनती का काम 6 नवंबर तक पूरा हो सकेगा।

पेंसिलवेनिया-यह राज्‍य इन चुनावों में सबसे बड़ा रोल अदा करने वाला है। यहां पर डाक मतपत्र 6 नवंबर को पहुचेंगे। रात 8 बजे वोटिंग बंद हो जाएगी। माना जा रहा है कि 6 नवंबर तक यहां पर गिनती का काम पूरा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+