US Election 2020: राष्ट्रपति चुनावों के लिए अर्ली वोटर्स ने जमकर की वोटिंग, 2016 का रिकॉर्ड टूटा
वॉशिंगटन। अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए अर्ली वोटिंग शुरू हो गई है। अब तक 10 मिलियन मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग कर लिया है। साल 2016 में अर्ली वोटर्स ने बड़े स्तर पर नतीजों को प्रभावित किया था। यूएस इलेक्शंस प्रोजेक्ट के आंकड़ों के मुताबिक बड़े पैमाने पर अर्ली वोटर्स ने इस बार वोटिग में हिस्सा लिया।
Recommended Video

यह भी पढ़ें- धीरे-धीरे बढ़त बनाते जा रहे हैं जो बाइडेन
कोरोना महामारी में अर्ली वोटिंग फेवरिट
कोरोना वायरस महामारी के बीच अर्ली वोटिंग में तेजी आई है। इस महामारी की वजह से अर्ली और डाक मतपत्र का प्रयोग किया जा रहा है। जहां डेमोक्रेट्स डाक मतपत्र यानी मेलिंग बैलेट के समर्थन में हैं तो वहीं रिपलिब्कन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि बैलेट में धांधली के मौके काफी ज्यादा हैं। सोमवार रात तक करीब 10.4 मिलियन अमेरिकी नागरिकों ने अर्ली वोटिंग के जरिए अमेरिकी राज्यों में अपने वोट डाले। फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में बनाए गए चुनाव जानकारी केंद्र की तरफ से यह जानकारी दी गई है। अगर साल 2016 से इसकी तुलना की जाए तो 16 अक्टूबर 2016 तक कुछ 1.4 मिलियन अमेरिकी वोटर्स ने ही अर्ली वोटिंग की थी। पांच राज्यों मिनेसोटा, साउथ डकोता, वेरमॉन्ट, वर्जिनिया और विस्कोन्सिन में अर्ली वोटर्स ने जमकर वोटिंग की है। इलेक्शंस प्रोजेक्ट्स की तरफ से कहा गया कि यहां पर साल 2016 की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत ज्यादा अर्ली वोटिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications