US Election 2020: जॉर्जिया में लावारिस हालत में मिले ballots, क्या बदलेगी ट्रंप की किस्मत
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि चुनाव में धांधली हुई है। इस बीच जॉर्जिया जो कि एक बड़ा बैटलग्राउंड स्टेट है, वहां पर 2600 बैलेट ऐसे मिले हैं जिनकी गिनती नहीं हुई है। इन बैलेट्स के मिलने से हड़कंप मच गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बैलेट्स जॉर्जिया की एक काउंटी में मिले हैं। वोटों की दोबारा गिनती के समय ये हाथ लगे।

बाइडेन की जीत पर नहीं कोई प्रभाव
जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्रैड राफेंसपर्गर ने फ्लॉयड काउंटी के चुनाव अधिकारियों को दोषी बताया है। उनका कहना है कि अधिकारी मेमोरी कार्ड से बैलेट स्कैनिंग मशीन में वोटो को अपलोड करना भूल गए। जॉर्जिया में शुक्रवार को करीब पांच मिलियन वोटों की गिनती दोबारा की गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां पर धांधली का आरोप लगाया और फिर रिपब्लिकन की तरफ से एक जांच का अनुरोध किया गया था। वहीं अधिकारियों की मानें तो इन बैलेट्स का नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और बैलेट्स डेमोक्रेट्स जो बाइडेन की जीत के अंतर को 14,000 वोटों से कम कर सकते हैं। ऐसे में बाइडेन की जीत पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इस बीच सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ट्वीट कर खुद को विजेता करार दिया। एक दिन पहले ही ट्रंप ने यह बात स्वीकारी थी कि डेमोक्रेट जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस की रेस जीत ली है। लेकिन अब उनके इस नए ट्वीट ने फिर से परेशानियां बढ़ा दी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये की वजह से अभी तक सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो चुकी है। बाइडेन को अब तक 77.5 मिलियन वोट्स मिले हैं और यह एक रिकॉर्ड है जब किसी उम्मीदवार को इतने वोट्स हासिल हुए हैं। जबकि ट्रंप को 72.3 मिलियन वोट्स ही हासिल हो सके।












Click it and Unblock the Notifications