US Election: करीबी एंटोनी ब्लिंकेन को अमेरिका का अगला विदेश मंत्री बना सकते हैं जो बाइडेन

वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ पिछले कई वर्षों से सलाहकार के तौर पर जुड़े एंटोनी ब्लिंकेन देश के अगले विदेश मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के हार मानने से पहले बाइडेन अपनी कैबिनेट को तैयार करने में लगे हुए हैं। ब्लिंकेन के अलावा पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के करीबी जेक सुलिवान को बाइडेन ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के पद पर नियुक्‍त करने का मन बनाया है। मंगलवार को बाइडेन अपनी कैबिनेट के बारे में ऐलान कर सकते हैं।

biden-blinken.jpg

मंगलवार को बाइडेन कैबिनेट का ऐलान

बाइडेन के चीफ ऑफ स्‍टाफ रॉन क्‍लैन की तरफ से बताया गया है कि निर्वाचित राष्‍ट्रपति अपनी शुरुआती कैबिनेट के बारे में घोषणा कर सकते हैं। हालांकि क्‍लैन ने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया कि कौन से पद के बारे में पहले ऐलान होगा। बाइडेन ने किन लोगों का चयन किया है, इस बारे में भी कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया गया है। सुलिवान की उम्र जहां 43 वर्ष है तो वहीं ब्लिंकेन 58 साल के हैं। जिस समय बाइडेन उप-राष्‍ट्रपति थे तो दोनों ने उस समय उनके एनएसए के तौर पर कार्यरत रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री के पद को कैबिनेट में सबसे प्रतिष्ठित पद माना जाता है। विदेश मंत्री देश के सर्वोच्‍च राजनयिक होते हैं जिन पर विदेशी नेताओं से मुलाकात करने और मीटिंग करने का जिम्‍मा होता है।

कुछ भी कहने से इनकार

विदेश मंत्री के बाद एनएसए, व्‍हाइट हाउस में सबसे ताकतवर पद होता है। एनएसए, सरकार में शामिल मिलिट्री, राजनयिक और इंटेलीजेंस एजेंसियों के करीब एक दर्जन स्‍टाफ की अगुवाई करते हैं। इन पर अमेरिका की विदेश और मिलिट्री नीति को तैयार करने की जिम्‍मेदारी होती है। ब्लिंकेन और सुलिवान दोनों ने ही इस खबर पर टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं, बाइडेन के प्रवक्‍ता की तरफ से भी कोई कमेंट नहीं किया गया है। ब्लिंकेन, पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में स्‍टेट डिपार्टमेंट डिप्‍टी के तौर पर कार्यरत रहे हैं। जिस समय बाइडेन सीनेटर थे तो उस समय ब्लिंकेन ने उनके स्‍टाफ डायरेक्‍टर के तौर पर काम किया है और सीनेट की फॉरेन रिलेशंस कमेटी के साथ जुड़े रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+