US Presidential Election 2020: फंड जुटाने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकले बाइडेन
वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन धीरे-धीरे अमेरिका के राष्ट्रपति के रेस में अपनी पकड़ को मजबूत करते जा रहे हैं। तीन नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए बाइडेन और दूसरे डेमोक्रेट्स ने रिकॉर्ड 383 मिलियन डॉलर का फंड इकट्ठा कर लिया है। यह आंकड़ा अकेले सिंतबर माह का है। इस श्रेणी में वह रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में कहीं आगे हो गए हैं।

बाइडेन ने समर्थकों को कहा, थैंक्यू!
बाइडेन के कैंपेन मैनेजर जेन ओ माएले डिलियॉन ने ट्विटर पर बताया कि सितंबर माह के अंत तक कैंपन टीम के पास 432 मिलियन डॉलर कैश था। अगस्त में डेमोक्रेट्स ने 365 मिलियन डॉलर की रकम जुटाई थी और यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाइडेन ने ट्विटर फंड के लिए अपने समर्थकों को थैंक्यू कहा है। उन्होंने लिखा, 'हर वह व्यक्ति जिसने पिछले माह कुछ डॉलर्स दिए हैं, उसे थैंक्यू। मैं आप सभी का कृतज्ञ हूं।' वहीं ट्रंप के कैंपेन की तरफ से अभी सितंबर माह में जुटाए गए फंड को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि अगस्त में कैंपेन ने 210 मिलियन डॉलर का फंड इकट्ठा करने में सफलता हासिल की थी। पिछले कुछ माह के दैरान बाइडेन को ट्रंप पर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हो गई है।
किसके सिर सजेगा ताज
रॉयटर्स/इप्सॉस के सर्वे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बैंटलग्राउंड स्टेट्स में ही तय होगा कि व्हाइट हाउस पर अगले 4 वर्षों तक कौन राज करने वाला है। 31 अगस्त तक डेमोक्रेट्स के पास 466 मिलियन डॉलर खर्च करने के लिए थे। वहीं रिपब्लिकन के पास 325 मिलियन डॉलर थे। बाइडेन के लिए फंड का आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत में डेमोक्रेट के पास सिर्फ थोड़ा ही फंड था। ट्रंप कैंपेन की तरफ से साल 2017 में राष्ट्रपति के ऑफिस संभालने के बाद ही फंड कलेक्शन का काम शुरू हो गया था। लेकिन एक मौके पर रिपब्लिकन कैंपेन के पास फंड का आंकड़ा बहुत ही प्रभावशाली था।












Click it and Unblock the Notifications