Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Election 2020: नए नेशनल सर्वे में बाइडेन ने ट्रंप पर बनाई 10 अंकों की बढ़त, फिर भी जीत निश्चित नहीं!

वॉशिंगटन। बस 24 घंटे बचे हैं जब अमेरिका में नए राष्‍ट्रपति के लिए वोट डाले जाएंगे लेकिन इससे पहले आए एक नेशनल सर्वे में रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की नींद उड़ा दी है। एनबीएस न्‍यूज पोल की तरफ से हुए एक राष्‍ट्रीय पोल के मुताबिक डेमोक्रेट जो बाइडेन ने ट्रंप पर एक अच्‍छी-खासी बढ़त बना ली है। बाइडेन, ट्रंप से इस समय 10 अंक आगे चल रहे हैं। इस नए सर्वे पर अगर यकीन करें तो देश की 52 प्रतिशत जनता बाइडेन के साथ और 42 प्रतिशत जनता राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ खड़ी नजर आ रहा है।

trump-biden.jpg

Recommended Video

    US Presidential Debate 2020: Trump बोले- कुछ हफ्तों में होगी Corona Vaccine की घोषणा| वनइंडिया हिंदी

    और रोचक हुए अमेरिकी चुनाव

    चुनाव विश्‍लेषक बिल मैकइनटर्फ ने कहा, 'मैं जितनी कल्‍पना कर सकता था, मेरी जिंदगी में यह उससे भी कई गुना ज्‍यादा अकल्‍पनीय होते जा रहे हैं। 10 अंकों की लीड ने इसे और भी ज्‍यादा रोचक बना दिया है।' एक नवंबर को आए इस पोल के नतीजों में बाइडेन बैटलग्राउंड राज्‍यों में भी ट्रंप से छह अंक आगे हैं। 12 राज्‍यों एरिजोना, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, आइओवा, माइने, मिशीगन, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलिना, न्‍यू हैंपशायर, नेवादा, पेंसिलवेनिया और विस्‍कोन्सिन, सभी जगहों पर बाइडेन के पास 51 अंकों की लीड है तो ट्रंप के पास 45 प्रतिशत अंकों की बढ़त है। ये सर्वे 29 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर के बीच हुआ है और उस समय ट्रंप और बाइडेन दोनों ही बैटलग्राउंड स्‍टेट्स में रैलियों के जरिए आखिरी बार वोटर्स को लुभाने की कोशिशें कर रहे थे। डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व उप-राष्‍ट्रपति बाइडेन लगातार अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाए है। हर इलेक्‍टोरल राज्‍य में उन्‍हें फायदा मिलता नजर आ रहा है। बाइडेन किसी भी स्‍विंग स्‍टेट में ट्रंप से पीछे नहीं हुए हैं और यही राज्‍य चुनावों का फैसला करने वाले हैं। विस्‍कोन्सिन में उनके पास अच्‍छी-खासी बढ़त है और उन्‍हें यहां पर काफी भारी संख्‍या में वोट हासिल हो रहे हैं।

    बढ़त के बाद भी हार गई थीं हिलेरी!

    सर्वे के मुताबिक बाइडेन ने उन वोटर्स पर काफी ज्‍यादा प्रभाव बना लिया है जिन्‍होंने अर्ली वोटिंग में वोट डाले हैं। वहीं ट्रंप उन वोटर्स के बीच में लीड कर रहे हैं जिन्‍हें अभी वोट डालना है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के हालिया सर्वे के मुताबिक बाइडेन उन चार अहम स्विंग स्‍टेट में भी आगे हैं जहां से ट्रंप को जीत की उम्‍मीद है, पेंसिलवेनिया, विस्‍कोन्सिन, एरिजोना और फ्लोरिडा में वह बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं एक अलग चुनावी सर्वे में दावा किया जा रहा है कि इस बार मतदाताओं ने ट्रंप को खारिज कर दिया है। इस सर्वे में 60 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक ऐसे हैं जिन्‍होंने कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित ट्रंप की रैलियों को नापसंद किया है। यह बात भी दिलचस्‍प है कि नेशनल सर्वे कभी किसी उम्‍मीदवार की जीत की गारंटी नहीं होते हैं। साल 2016 में भी डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन, रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप से हर सर्वे में लीड कर रही थीं लेकिन इलेक्‍टोरल कॉलेज में उन्‍हें वोट ही नहीं मिले। तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में ट्रंप और बाइडेन की किस्‍मत का फैसला स्विंग स्‍टेट्स में होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+