US Election 2020: फॉक्‍स न्‍यूज का दावा, 223 इलेक्‍टोरल वोट के साथ बाइडेन राष्‍ट्रपति बनने की तरफ!

वॉशिंगटन। अमेरिका में 46वें राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं और अब नतीजे आने लगे हैं। मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच है और कड़ा है। फॉक्‍स न्‍यूज की मानें तो पूर्व उप-राष्‍ट्रपति बाइडेन राष्‍ट्रपति बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप को हालांकि अपनी जीत का पूरा भरोसा है।

biden

Recommended Video

    US Election Results 2020: क्या होगा अगर मुकाबला हो गया टाई तो ? | वनइंडिया हिंदी

    जॉर्जिया में आगे डोनाल्‍ड ट्रंप

    फॉक्‍स न्‍यूज को रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति का पसंदीदा माना जाता है। लेकिन अगर इसकी रिपोर्ट पर यकीन करें तो बाइडेन के पास इस समय 223 इलेक्‍टोरल वोटस हैं जबकि ट्रंप के पास 204 वोट्स हैं। जीत के लिए दोनों उम्‍मीदवारों को 270 इलेक्‍टोरल वोट्स की जरूरत है। फॉक्‍स न्‍यूज के मुताबिक बाइडेन के पास इस समय 223 इलेक्‍टोरल वोटस हैं जबकि ट्रंप के पास 204 वोट्स हैं। जीत के लिए दोनों उम्‍मीदवारों को 270 इलेक्‍टोरल वोट्स की जरूरत है। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने न्‍यूयॉर्क, कोलोराडो, कनैक्टिकट जीते। डोनाल्‍ड ट्रंप ने साउथ डकोटा में जीत हासिल की। फ्लोरिडा में ट्रंप और बाइडेन का मुकाबला काफी करीबी हो गया है। ट्रंप ने साउथ कैरोलिना में जीत हासिल की है। ट्रंप अब तक अलबामा, साउथ डकोता, नॉर्थ डकोता, अराकंसास, टेनेसी, वेस्‍ट वर्जिनिया, ओकलाहोमा, केंटुकी और इंडियाना में जीत हासिल कर चुके हैं। जॉर्जिया में भी ट्रंप फिलहाल आगे चल रहे हैं। फॉक्‍स न्‍यूज ने एक समय पर ट्रंप के पास 148 इलेक्‍टोरल वोट और बाइडेन पास 203 इलेक्‍टोरल वोट का दावा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+