Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US Election 2020: अगर सही साबित हुए सारे सर्वे तो ट्रंप नहीं, बाइडेन हैं अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति!

वॉशिंगटन। आज अमेरिका में इलेक्‍शन डे है और देश की जनता अपने नए राष्‍ट्रपति के लिए वोट डाल रही है। रिपलिब्‍कन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को होने वाले चुनाव के नतीजों को लेकर आशंका जाहिर की है। वहीं दूसरी तरफ उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जो बाइडेन ने कहा है कि इन चुनावों के नतीजों को अमेरिका आने वाले कुछ सालों में देखेगा। प्रचार खत्‍म हो चुका है और अब बुधवार को हर किसी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं। अर्ली वोटिंग के दौरान हुए हर सर्वे में बाइडेन लीड कर रहे हैं। ऐसे में अगर सर्वे सच साबित हुए तो फिर डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों में देश की सत्‍ता होगी और बाइडेन अगले राष्‍ट्रपति होंगे।

biden-survey

Recommended Video

    US Election 2020: Voting जारी, Survey में Trump नहीं, Biden बनेंगे President! | वनइंडिया हिंदी

    हर सर्वे में आगे हैं बाइडेन

    न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स और सिएना कॉलेज पोल की तरफ से हुए एक पोल में पेंसिलवेनिया, फ्लोरिडा, एरिजोना और विस्‍कोन्सिन, सभी राज्‍यों में बाइडेन को बढ़त हासिल है। ये पोल अगर यही साबित हुआ तो डोनाल्‍ड ट्रंप को बड़ा झटका लग सकता है क्‍योंकि ये सभी वो राज्‍य हैं जहां से साल 2016 में उन्‍हें बड़ी जीत मिली। यही राज्‍य हैं जिन्‍होंने ट्रंप को राष्‍ट्रपति बनने में बड़ी मदद की थी। दूसरी तरफ सीएनएन के पोल में भी बाइडेन बढ़त बनाए हुए हैं। एरिजोना, मिशीगन और नॉर्थ कैरोलिना में बाइडेन को लीड मिल रही है और इन सभी राज्‍यों में साल 2016 में ट्रंप को जीत मिली थी। सीएनएन के सर्वे में बाइडेन को 10 प्रतिशत की लीड हासिल है। नेशनल सर्वे के मुताबिक जो बाइडेन के पक्ष में 52 प्रतिशत और डोनाल्‍ड ट्रंप के पक्ष में 42 प्रतिशत वोट जा सकते हैं। एबीसी और वॉशिंगटन पोस्‍ट के पोल में भी बाइडेन को गुड न्‍यूज मिल रही है। बाइडेन, ट्रंप के मुकाबले फ्लोरिडा में दो प्रतिशत अंक लेकर आगे हैं। बाइडेन को 50 प्रतिशत और ट्रंप को 48 प्रतिशत की लीड नजर आ रही है। इसी पोल में बाइडेन में पेंसिलवेनिया में 51 प्रतिशत तो ट्रंप को 44 प्रतिशत की लीड मिल रही है।

    ट्रंप से नाराज देश की जनता

    फॉक्‍स न्‍यूज जिसे ट्रंप का समर्थक माना जाता है, उसके सर्वे में भी ट्रंप, बाइडेन से 8 अंक पीछे हैं। वॉशिंगटन पोस्‍ट एक रिपोर्ट के मुताबिक रूपर्ट मर्डोक जो फॉक्‍स न्‍यूज के मालिक हैं उन्‍हें ट्रंप की हार पर यकीन हो गया है। उन्‍होंने माना है कि ट्रंप और उनके प्रशासन की गलतियों खासतौर पर कोरोना वायरस महामारी से निबटने के तरीकों की वजह से जनता उनसे खासी नाराज है। साल 2016 की अगर बात करें तो आठ नवंबर को हुए चुनावों से पहले 7 नवंबर तक ट्रंप और हिलेरी के बीच भी कड़ा मुकाबला था। हिलेरी, ट्रंप से बस 4 प्रतिशत अंक ही आगे थीं। जहां हिलेरी के पक्ष में 46 प्रतिशत तो ट्रंप के पक्ष में 42 प्रतिशत मतदाता नजर आते थे। उस वर्ष अगस्‍त में हिलेरी और ट्रंप के बीच 10 अंकों का फासला था। जहां ट्रंप को बस 39 प्रतिशत लोगों का ही समर्थन मिल रहा था तो हिलेरी को 49 प्रतिशत लोग समर्थन दे रहे थे। इस वर्ष सितंबर में एनबीसी पोल के मुताबिक बाइडेन के पास ट्रंप की तुलना में 8 अंको की लीड थी लेकिन चुनाव के एक दिन पहले तक यह बढ़कर 12 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+