US Election 2020: अमेरिका के स्विंग स्‍टेट फ्लोरिडा में अर्ली वोटिंग, यहां जीतने वाला ही पहुंचता है व्‍हाइट हाउस

फ्लोरिडा। अमेरिकी राज्‍य फ्लोरिडा में सोमवार को अर्ली वोटिंग शुरू हो गई है। फ्लोरिडा, अमेरिका का वह राज्‍य है जिसे बैटलग्राउंड स्‍टेट माना जाता है। कहते हैं कि यहां जीतने वाले को कोई भी ताकत व्‍हाइट हाउस पहुंचने से पहले नहीं रोक सकती। हालांकि शुरुआत में डेमोक्रेट्स को फायदा होता नजर आ रहा है। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार म-इन वोट्स यानी डाक मतपत्रों का प्रयोग हो रहा है। फ्लोरिडा एक अहम स्विंग स्‍टेट है।

early-voting-florida.jpg

ट्रंप के लिए बेहद अहम है फ्लोरिडा

सोमवार सुबह से ही वोटर्स की लाइन लगी रही और लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। हालांकि एक बूथ पर वोटिंग को बंद करना पड़ा क्‍योंकि यहां पर एक इलेक्‍शन सुपरवाइजर और कर्मी कोविड पॉजिविट पाया गया। वहीं एक और काउंटी में वेबसाइट के डाउन होने की वजह से वोटिंग बंद करानी पड़ी। फ्लोरिडा में 29 इलेक्‍टोरल वोट्स हैं। यह राज्‍य राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन, दोनों के लिए ही काफी नाजुक है मगर ट्रंप के लिए इस बार खासतौर पर निर्णायक साबित होने वाला है। फ्लोरिडा में पाम बीच पर उनका आधिकारिक निवास मार-ए-लागो हो गया है। पिछले एक वर्ष से व्‍हाइट हाउस के अलावा ट्रंप न्‍यूयॉर्क नहीं बल्कि यहां पर ही रह रहे हैं। फ्लोरिडा में हारने का मतलब ट्रंप के लिए 270 वोटों को जुटाना असंभव है।

हर बार होती है कांटे की टक्‍कर

साल 2000 में यहां पर रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज डब्‍लू बुश ने डेमोक्रेट अल गोर को बस 537 वोट्स से मात दी थी। यहां पर अक्‍सर ही करीबी संघर्ष देखने को मिलता है। ट्रंप पिछले हफ्ते यहां पर एक प्रचार रैली कर चुके हैं तो डेमोक्रेट कमला हैरिस जो कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं और इस बार उप-राष्‍ट्रपति की रेस में हैं, यहां के ओरलैंडो और जैक्‍सनविले का दौरा करने वाली हैं। ट्रंप एक बार फिर शुक्रवार को यहां पर रैली करने वाले हैं। अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए अर्ली वोटिंग शुरू हो गई है। इस बार बड़ी तादाद में लोग अर्ली वोटिंग में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्‍टेट इलेक्‍शन ऑफिशियल्‍स की तरफ से बताया गया है कि शुक्रवार तक 22 मिलियन अमेरिकी अर्ली वोटिंग में अपने बैलेट पेपर का प्रयोग कर चुके हैं। यूएस इलेक्‍शन प्रोजेक्‍ट के मुताबिक वोटर्स खुद आकर, या फिर मेल के जरिए अपना वोट डाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+