जो बाइडेन को सत्‍ता हस्‍तांतरण पर बोले डोनाल्‍ड ट्रंप- जो करना है करो

वॉशिंगटन। अमेरिका में अब डेमोक्रेट जो बाइडेन के प्रशासन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनरल सर्विस एडमिनिस्‍ट्रेशन (जीएसए) ने बाइडेन को विजेता के तौर पर मान लिया है और अब आधिकारिक तौर पर ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अभी तक अपनी हार नहीं स्‍वीकारी है। ट्रंप ने ट्वीट की ट्रांजिशन में मदद का वादा तो किया है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इन सबके बीच जीएसए की मुखिया एमिली मर्फी ने अपने फैसले का बचाच किया है और बाइडेन को चिट्ठी लिखकर उन्‍हें अपनी स्थिति से अवगत कराया है।

donald-trump-transition.jpg

शुरू होंगी कई प्रक्रियाएं

जीएसए मुखिया मर्फी की नियुक्ति ट्रंप की तरफ से ही की गई थी और हाल के दिनों में उन्‍हें खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। मर्फी पर बाइडेन की टीम को काम करने से रोकने और नए प्रशासन के लिए जरूरी फंड को रोकने का आरोप तक लगा है। मर्फी की तरफ से बाइडेन को चिट्ठी लिखकर कहा गया है, 'कृप्‍या यह बात जान लीजिए कि मैंने यह फैसला स्‍वतंत्र तौर पर लिया है जो कि पूरी तरह से कानून और तथ्‍यों पर आधारित है। मुझ पर कभी भी प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष तौर पर कोई दबाव नहीं था।' मर्फी के मुताबिक फंड रोकने का फैसला भी उनका अपना था और व्‍हाइट हाउस की तरफ से कोई भी दबाव नहीं डाला गया था। उधर, डोनाल्‍ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगा। ट्रंप ने जीएसए प्रशासक मर्फी से कहा, 'जो जरूरी हो उसे किया जाए।' ट्रंप ने इस बात की जानकारी भी दी है कि उन्‍होंने अपने प्रशासन को स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह बाइडेन की टीम की मदद करे। ट्रंप ने देश के लिए मर्फी की वफादारी की तारीफ की है। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा, 'मर्फी को शर्मसार किया गया, डराया गया और उन्‍हें गालियां तक दी गई हैं और मैं उनके साथ, उनके परिवार के साथ या फिर उनके परिवार के साथ ऐसा होते नहीं देख सकता हूं। हमारा केस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, हम अच्‍छा करते रहेंगे।' ट्रंप के मुताबिक देश हित में जो भी सर्वश्रेष्‍ठ होगा, वह किया जाए।

बाइडेन की टीम ने जारी किया बयान

बाइडेन ट्रांजिशन टीम के एग्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर योहानेस अब्राहम की तरफ से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है, 'यह फैसला देश पर बढ़ती चुनौतियों का सामना करने और उससे निबटने के लिए बहुत जरूरी है जिसमें महामारी को नियंत्रित करना और हमारी अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाना शामिल है।' उन्‍होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में ट्रांजिशन ऑफिशिल्‍स फेडरल ऑफिसर्स से मिलकर महामारी को लेकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही राष्‍ट्रीय सुरक्षा के हितों और ट्रंप प्रशासन की तरफ से सरकारी एजेंसियों को खोखला करने की कोशिशों के बारे में भी समझ सकेंगे। 3 नवंबर को हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में पूर्व उप-राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को बड़ी जीत हासिल हुई है और उन्‍होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जीएसए ने सोमवार को बाइडेन को 'आंशिक विजेता' के तौर पर स्‍वीकार कर लिया है। जीएसए की मंजूरी के साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन की तरफ से ट्रांजिशन की प्रक्रिया का रास्‍ता भी साफ हो गया है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से बाइडेन को फेडरल एजेंसियों के साथ आपसी सहयोग की मंजूरी भी मिल गई है। बाइडेन 20 जनवरी 2021 को आधिकारिक तौर पर राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+